search

Hathras Accident: लखनऊ जा रहे अकराबाद ब्लॉक प्रमुख की कार कोहरे में ट्रक से टकराई, तीन घायल

deltin33 2025-12-14 16:37:23 views 1068
  

कोहरे के चलते ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त।



जागरण संवाददाता, हाथरस। सिकंदराराऊ के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर स्थित गांव रतिभानपुर के पास कोहरे के कारण हादसा हो गया। अलीगढ़ के अकराबाद ब्लॉक प्रमुख ठाकुर राहुल सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी सड़क के बीचों-बीच खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ब्लॉक प्रमुख सहित तीन लोग घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सुबह कोहरे में हुआ हादसा

हादसा रविवार की सुबह छह बजे हुआ, जब ब्लॉक प्रमुख ठाकुर राहुल सिंह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से साथी शक्ति सिंह, कुलदीप सिंह और विनीत सिंह के साथ लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय जा रहे थे। घने कोहरे के कारण ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी के पीछे दो अन्य गाड़ियां भी टकरा गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और ब्लॉक प्रमुख सहित घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131