search

गोल्डी बराड़ गिरोह को बड़ा झटका, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 2 गुर्गे; हथियार भी बरामद

deltin33 2025-12-14 17:37:51 views 1279
  

गोल्डी बराड़ गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार (फाइल फोटो)



संवाद सहयोगी, लुधियाना। लुधियाना पुलिस ने विदेश में रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो करीबी सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इन सदस्यों के संपर्क में आए लगभग 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को व्यापारियों से फिरौती वसूलने का कार्य सौंपा गया था।

पुलिस ने जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह को वेद मंदिर चौक दरेसी मैदान से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। गिरोह ने लुधियाना और आसपास के व्यापारियों से फिरौती वसूलने के इरादे से नए सदस्यों को शामिल किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने शुभम ग्रोवर, मानव, विकास, संदीप, राजेश उर्फ कन्नू, नरेश सोनी, जतिन कटारिया, बिक्रम संदीप, राजन सिद्धू, जसप्रीत सिंह उर्फ जस और जतिन उर्फ सैम सहित 15 सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से हथियार और महत्वपूर्ण जानकारी बरामद की गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके संपर्क में रहे शेष सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस इस मामले में जल्द प्रेसवार्ता करके बड़ा खुलासा कर सकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131