search

आनलाइन बेच रहा था बच्चों की पोर्न व रेप वीडियो... लाखों में की जा रही थी बिक्री, यूं पकड़ में आया मामला

Chikheang 2025-12-14 18:37:27 views 1157
  

आनलाइन टेलीग्राम अकाउंट पर बच्चों की पोर्न व रेप वीडियो बेचने के मामले में अमित जैन के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। आनलाइन टेलीग्राम अकाउंट पर बच्चों की पोर्न व रेप वीडियो बेचने के मामले में अमित जैन के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। दारोगा मोहित पटेल ने आरोप लगाया कि अमित अश्लील वीडियो लाखों रुपये में बेचता था। ब्रह्मपुरी व देहरादून पुलिस तलाश रही है। टेलीग्राम वेबसाइट पर लूसिफर नाम से अकाउंट है। इसमें बच्चियों की आनलाइन पोर्न व रेप वीडियो दिखाई जा रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जांच में पता चला कि यह अकाउंट ब्रह्मपुरी के बागपत गेट का अमित चला रहा है। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि इसी अकाउंट से यह वीडियो देहरादून में लाखों रुपये में बेची जा रही है। मामले में सात सितंबर 25 को देहरादून में अमित के खिलाफ शिकायत की गई थी।

देहरादून पुलिस ने जांच कर ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि अमित जैन अकाउंट बनाकर यह वीडियो बेच रहा है। अमित फरार हो गया और मोबाइल बंद कर लिया। अब ब्रह्मपुरी व मेरठ साइबर क्राइम थाना पुलिस अमित को तलाश रही है। सीओ ने बताया कि अब तक की जांच में अमित की संलिप्तता मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244