search

MP News: गांजा तस्करी में भाई की गिरफ्तारी के बाद राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की मुश्किलें बढ़ीं, भाजपा संगठन ने मांगा स्पष्टीकरण

LHC0088 2025-12-14 19:37:09 views 1149
  

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, भोपाल।  

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गांजा तस्करी में गिरफ्तार हुए भाई अनिल बागरी के मामले में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय तलब की गईं। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इस मामले में राज्य मंत्री बागरी करीब आधे घंटे तक चर्चा की। इसके बाद हितानंद ने अलग से बातचीत की और जवाब मांगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जवाब से संगठन संतुष्ट नहीं

मामले में प्रतिमा बागरी ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया और कहा कि भाई के कृत्य से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन भाजपा संगठन उनके इस जवाब से संतुष्ट नहीं है। पार्टी संगठन ने कहा कि आपके घर में ही इतना कुछ चलता रहा और आपको जानकारी क्यों नहीं लगी।
दी चेतावनी

पार्टी संगठन ने बागरी से भाई की गिरफ्तारी पर स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी नेताओं ने कहा मीडिया के साथ आपकी बातचीत में अहंकार झलक रहा था, जनसेवक का व्यवहार ऐसा नहीं होना चाहिए।
मामले को लेकर संगठन गंभीर

जामवाल और हितानंद से मुलाकात के बाद प्रदेश कार्यालय से बाहर आते समय मंत्री बागरी का चेहरा उतरा हुआ था। हालांकि इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नहीं थे। बागरी से खंडेलवाल अलग से बात कर सकते हैं। भाजपा संगठन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। ऐसे में राज्य मंत्री बागरी की मुश्किलें बढ़ सकती है।

बता दें कि सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व राज्यमंत्री बागरी के भाई व बहनोई को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बागरी के चलते कांग्रेस लगातार भाजपा की आलोचना कर रही है और पार्टी की किरकिरी हो रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138