search
 Forgot password?
 Register now
search

उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोक अदालत में बना रिकॉर्ड, 35150 वादों का निपटारा; 82.13 करोड़ से ज्‍यादा समझौता राशि तय

cy520520 2025-12-14 20:07:27 views 1212
  

लोक अदालत में 35150 वादों का निपटारा कर 82.13 करोड़ से अधिक समझौता राशि तय. Concept



जागरण संवाददाता, नैनीताल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर हाईकोर्ट सहित जिला अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें राज्यभर में नियत 35142 में से 35140 वादों का निपटारा कर 82 करोड़ 13 लाख 38 हजार से अधिक की समझौता राशि तय कर फिर से रिकार्ड बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सह कार्यपालक अध्यक्ष व हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के आदेश के अनुसार हाईकोर्ट में आयोजित लोक अदालत में न्यायमूर्ति आशीष नैथानी व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की पीठ ने नियत 33 वादों में से 100 प्रतिशत का निस्तारण कर 2 करोड़ 67 लाख से अधिक समझौता राशि दिलाई।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी के अनुसार अल्मोड़ा जिले में नियत 110 में से सभी वाद निस्तारित कर एक करोड़ 88 लाख से अधिक, बागेश्वर में 68 में से सभी वादो का निस्तारण कर 31.79 लाख से अधिक, चमोली में 115 में से सभी का निस्तारण कर 31.32 लाख, चंपावत में 101 में सभी का निस्तारण कर एक करोड़ 9 लाख से अधिक समझौता राशि तय की गई। इसके अलावा 10187 में से 10186 वादों का निस्तारण कर 18 करोड़ तीन लाख से अधिक की राशि तय की गई।

हरिद्वार में 4990 में से 4989 वाद निस्तारण कर 10 करोड़ 75 लाख से अधिक, नैनीताल में 946 नियत वादों में सभी का निस्तारण कर 4 करोड़ 88 लाख से अधिक, पौड़ी गढ़वाल में 1100 में से सभी का निस्तारण कर एक करोड़ 98 लाख से अधिक, पिथौरागढ़ में नियत 183 में सभी मामले का निस्तारण कर दो करोड़ 13 लाख से अधिक, रुद्रप्रयाग में नियत 148 में से सभी का निस्तारण कर 39 लाख 77 हजार से अधिक, टिहरी गढ़वाल में सभी 517 वाद निस्तारण कर एक करोड़ 84 लाख से अधिक, ऊधमसिंह नगर में नियत 4284 में सभी का निस्तारण कर 14 करोड़ 72 लाख से अधिक, उत्तरकाशी में 141 नियत वादों में सभी का निस्तारण कर एक करोड़ दो लाख से अधिक समझौता राशि तय की गई।

इसके अलावा 12125 प्री लिटिगेशन वादों में सभी का निस्तारण कर 19 करोड़ 55 लाख से अधिक तथा उपभोक्ता न्यायालय में नियत सभी 34 वादों का निस्तारण कर 69 लाख 67 हजार से अधिक समझौता राशि तय की।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com