search
 Forgot password?
 Register now
search

Australia: हमलावर कर रहा था ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर निहत्थे व्यक्ति ने दिखाई गजब की हिम्मत; वीडियो वायरल

Chikheang 2025-12-14 21:07:06 views 711
  

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हमलावर पेड़ के पीछे छिपकर गोलियां चला रहा है, तभी एक निहत्थे व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया और उसी की बंदूक लेकर उसी पर तान दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह वीडियो करीब 15 सेकेंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि निहत्था शख्स पहले कारों के पीछे छिपा रहता है। फिर वह पीछे से दौड़कर एक बंदूकधारी पर हमला करता है, उसकी गर्दन पकड़ता है और उससे राइफल छीन लेता है।
10 लोगों की हुई मौत

इस सामूहिक फायरिंग में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक व्यक्ति ऐसा है जिसे हमलावरों में से एक माना जा रहा है। न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस के अनुसार, दूसरा संदिग्ध हमलावर गंभीर हालत में है। इस घटना में कुल 11लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हालात को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


BREAKING: Video shows how bystander disarmed one of the Bondi Beach gunmen pic.twitter.com/YN9lM1Tzls — The Spectator Index (@spectatorindex) December 14, 2025


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों हमलावरों ने करीब 50 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस ऑपरेशन शुरू किया गया। NSW पुलिस ने पहली बार इस घटना को लेकर भारतीय समयानुसार दोपहर 2.17 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की अपील की है।
PM अल्बनीज की लोगों से अपील

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाली और बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और आपात सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने में जुटी हैं। उन्होंने लोगों से पुलिस को निर्देशों का पालन करने की अपील की।

बताया गया है कि बॉन्डी बीच पर यह फायरिंग उस समय हुई, जब वहां यहूदी त्योहार हनुक्का की शुरुआत के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में लोग इस समुद्री कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
ऑस्ट्रेलियन ज्यूश एसोसिएशन के CEO ने क्या आरोप लगाए?

ऑस्ट्रेलियन ज्यूश एसोसिएशन के CEO रॉबर्ट ग्रेगरी ने इस घटना की निंदा की और प्रधानमंत्री अल्बनीज पर यहूदी समुदाय की सुरक्षा में नाकामी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह घटना पहले से अंदेशा होने के बावजूद रोकी नहीं जा सकी।

Australia: सिडनी के बोंडी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 की मौत और कई घायल; दो आरोपी गिरफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com