search

हरियाणा BJP अध्यक्ष के लिए इन नामों पर फाइनल चर्चा, केंद्रीय नेतृत्व बना चुका सहमति; चुनाव प्रक्रिया जल्द घोषित

deltin33 2025-12-14 22:37:42 views 1263
  

हरियाणा BJP अध्यक्ष के लिए इन नामों पर फाइनल चर्चा। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का फैसला इसी सप्ताह संभव है। केंद्रीय और हरियाणा के शीर्ष नेतृत्व के बीच भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर सहमति बन चुकी है। अब इस पद के लिए चुनाव कराने की औपचारिकता बाकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव प्रक्रिया आरंभ होते ही हरियाणा भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के लिए करीब आठ दावेदारों के नाम राजनीतिक गलियारों में चल रहे थे, लेकिन अंतिम चरण में पांच प्रमुख दावेदारों के बीच यह मुकाबला सिमट गया। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का कहा है कि पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को ही दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चार नाम आखिर तक चर्चा में रहे। इनमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री रह चुके मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी वेदपाल एडवोकेट का नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा। उनके अलावा, करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा के प्रदेश महमंत्री एवं कार्यालय प्रमुख सुरेंद्र पुनिया तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव रहे अजय गौड के नामों पर भी गंभीर रूप से चर्चा हुई।

इन दावेदारों के अतिरिक्त पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मौजूदा मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और कृष्ण लाल पंवार, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व विधायक दीपक मंगला के नाम भी प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची में शामिल रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मिले थे। प्रदेश सरकार की विकास परियोजनाओं की जानकारी देने के साथ ही नायब सिंह सैनी की पीएम मोदी और अमित शाह से हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई।

इसके बाद शनिवार रात को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरएसएस के एक प्रमुख पदाधिकारी के साथ चर्चा की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का नाम लगभग तय हो गया है। बताया जाता है कि किसी भी समय चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

केंद्रीय पर्यवेक्षक चुनाव प्रणाणी से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। हालांकि मोहन लाल बडौली के साथ कुछ अन्य नेताओं के भी नामांकन करने की संभावना है, लेकिन सभी को नाम वापस लेने के लिए मना लिया जाएगा। ऐसे में चुनाव प्रणाली के बावजूद मोहन लाल बडौली का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय बताया जा रहा है।

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में 117 मतदाता हैं, जिनमें 27 जिलाध्यक्ष और 90 हलका अध्यक्ष शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें पार्टी के रोहतक अथवा पंचकूला कार्यालय में बुलाया जा सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131