search

चाचा का मिला 30 साल पुराना UTI बॉन्ड, 20 हजार रुपये में खरीदा था; आज की वैल्यू जानकर चौक जाएंगे?

LHC0088 2025-12-14 23:07:35 views 1141
  



सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पुराना निवेश दस्तावेज चर्चा का विषय बना हुआ है। एक व्यक्ति ने रेडिट पर बताया कि उनके चाचा को पुराने कागजात छांटते समय 1995 का एक रिटायरमेंट डॉक्यूमेंट मिला। यह दस्तावेज यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (UTI) के रिटायमेंट बेनिफिट प्लान से जुड़ा था। रेडिट यूज़र \“\“@Warking223\“\“ ने बॉन्ड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, \“\“मेरे चाचा को यह पुराने डॉक्यूमेंट्स में मिला। आज इसकी वैल्यू क्या होगी?\“\“ विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
क्या है यह UTI बॉन्ड?

दस्तावेज के मुताबिक यह बॉन्ड नॉन-ट्रांसफेरेबल है। इसे रिटायमेंट बेनिफिट प्लान के तहत जारी किया गया था। साल 1995 में बॉम्बे (अब मुंबई) से जारी हुआ। कुल 2,000 यूनिट्स खरीदी गई थीं। प्रत्येक यूनिट की फेस वैल्यू ₹10 थी। इस तरह, उस समय कुल निवेश ₹20,000 का था।
सोशल मीडिया पर गणनाओं की बाढ़

पोस्ट के बाद रेडिट यूज़र्स ने जमकर गणनाएं शुरू कर दीं। किसी ने इसकी मौजूदा कीमत ₹23 लाख बताई, तो किसी ने दावा किया कि यह निवेश आज 7 करोड़ रुपये का हो सकता है। एक यूजर ने लिखा कि मौजूदा NAV के हिसाब से यह लगभग 5 से 5.5 गुना हो गया होगा। हालांकि, कुछ लोगों ने ज्यादा यथार्थवादी आंकड़े भी साझा किए। एक यूज़र ने बताया कि उनके जानने वाले को इसी प्लान में करीब ₹89,000 मिले थे।
असली सच्चाई क्या है?

सोशल मीडिया पर भले ही करोड़ों की चर्चा हो रही हो, लेकिन वास्तविक आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। UTI रिटायरमेंट बेनिफिट प्लान की दिसंबर 2025 के आसपास की नेट एसेट वैल्यू (NAV) करीब ₹50.71 मानी जाए, तो गणना कुछ इस तरह होगी।
1. कुल यूनिट्स: 2,000
2. मौजूदा NAV: ₹50.71
3. कुल मौजूदा वैल्यू = 2,000 × 50.71 = ₹1,01,420 (लगभग)
न करोड़, न लाखों-लेकिन सबक जरूरी

करीब 30 साल में यह निवेश लगभग 5 गुना बढ़ा है, जो कि न तो करोड़ों में है और न ही कोई चौंकाने वाला आंकड़ा। लेकिन यह उदाहरण यह जरूर दिखाता है कि लंबे समय में धैर्य के साथ किया गया निवेश स्थिर और अच्छा रिटर्न दे सकता है।

निष्कर्ष यही है कि यह UTI बॉन्ड कोई अचानक मिली दौलत नहीं बना, लेकिन समय की ताकत और दीर्घकालीन निवेश का महत्व जरूर समझा गया।
कभी-कभी सबसे बड़ा निवेशक कोई इंसान नहीं, बल्कि समय होता है।

“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138