search
 Forgot password?
 Register now
search

क्या बिहार बनने जा रहा है देश के टाप-10 राज्यों में? संजय झा का दावा

deltin33 2025-12-15 00:07:28 views 1201
  

कार्यक्रम को संबोधित करते जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा। जागरण  



संवाद सहयोगी, मनीगाछी (दरभंगा)। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि केंद्र सरकार की समन्वित योजना से यह प्रदेश चालू पंचवर्षीय कार्यकाल में विकास के मामले देश के टाप 10 राज्यों की श्रेणी में अपना स्थान बनाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां रोजगार, उद्योग, सिंचाई की सुविधा के साथ ही बाढ़ से होने वाली आपदाओं पर नियंत्रण के लिए युद्धस्तर पर काम होगा। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना को पूर्वी भारतवर्ष के विकास के बिना संभव नहीं है। इसी मिशन को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास की दिशा में आगे बढ़ कर योजनाओं के क्रियान्वयन में लगी है।

वे रविवार को मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एनडीए की भारी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जाति विहीन विकास कार्यों को जाता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश में पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने लगातार 10 बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया है। जिस तरह इस क्षेत्र की जनता ने एनडीए के पक्ष में सकारात्मक परिणाम दिया है उसी अनुपात में विकास होगा। बंद सकरी चीनी मिल भी निश्चित रूप से इस पंचवर्षीय में चालू होगा।

इस जीत में मां एवं बहनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यहां चरणबद्ध तरीके से विकास का काम होगा। पहले चरण में पश्चिमी कोसी नहर की योजना पर काम होगा,जिसकी स्वीकृति केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दी है। आठ हजार करोड़ की इस योजना में प्रदेश की 60 प्रतिशत और केंद्र की 40 प्रतिशत भागीदारी है।इसका काम दिसंबर के बाद आरंभ होगा।
पौधरोपण कर ट्राई साइकिल किया वितरित

सांसद संजय झा ने बीडीओ दुनिया लाल यादव, सीओ रविकांत, बीपीआरओ अशोक कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के बीच प्रखंड परिसर में पौधरोपण किया और 15 दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरित किया। इसके साथ ही 27 गरीब महिला पुरुषों के बीच कंबल का वितरित किया।

जिला पार्षद अवधेश यादव,श्याम सहनी सहित दर्जनों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।इनमें राजद के कई लोग शामिल थे। कार्यक्रम को विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया।

मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी उर्फ मन्ना,जदयू के बेगूसराय जिला प्रभारी शिवनंदन सिंह,डा. अशरफ हुसैन, मुरारी मोहन मिश्र,मदन यादव,प्रो. सुनील चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष रमेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप मंडल,संजीव झा,चंदन झा,परितोष यादव आदि उपस्थित थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com