इंडिगो संकट के बाद कानपुर एयरपोर्ट से पहली बार एक दिन में चार शहरों फ्लाइटों ने भरी उड़ान

deltin33 Yesterday 03:07 views 826
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट से रविवार को पहली बार एक दिन में चार शहरों के लिए फ्लाइटों ने उड़ान भरी। चार दिन पहले नियमित होने के बाद बेंगलुरु और हैदराबाद की उड़ानें रविवार को एक ही दिन आईं और गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे पहले बेंगलुरु की उड़ान के नियमित शेड्यूल के बाद दो दिन हैदराबाद की उड़ान नहीं आई थी। रविवार को यात्रियों को पहली बार एक ही दिन में चार शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए हवाई यात्रा की सुविधा मिली। मुंबई की उड़ान 45 मिनट और दिल्ली की उड़ान आधा घंटे की देरी से आई।

इस महीने 10 दिसंबर से बेंगलुरु की उड़ान नियमित कर दी गई थी। इसके पहले बेंगलुरु की उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार ही आती थी। चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को हैदराबाद की उड़ान की सुविधा पहले की तरह ही है। दिल्ली और मुंबई की उड़ान नियमित है।

बेंगलुरु की उड़ान नियमित होने के पहले ही दिन 10 दिसंबर को हैदराबाद की उड़ान निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को हैदराबाद की उड़ान आनी थी, लेकिन निरस्त हो गई थी। हवाई अड्डा निदेशक प्रदीप यादव ने बताया कि अब तकनीकी समस्या दूर हो गई है, इसलिए उड़ानें नियमित आएंगी और जाएंगी। सोमवार को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु की उड़ानें हैं।
यह रहा चारों फ्लाइटों का शेड्यूल

  • बेंगलुरु की उड़ान अपने निर्धारित समय से सात मिनट की देरी से दोपहर 11:58 बजे आई और दोपहर 12:29 बजे गई।
  • हैदराबाद की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से चार मिनट पहले दोपहर 12:41 बजे आई और 1:12 बजे गई।
  • दिल्ली की उड़ान अपने निर्धारित समय से 33 मिनट की देरी से दोपहर 2:33 बजे आकर दोपहर 3:15 पर गई।
  • मुंबई की फ्लाइट 47 मिनट की देरी से दोपहर 3:22 बजे आई और शाम 3:53 बजे गई।

इन फ्लाइटों से इतने यात्री आए और गए

    शहर (City) आए (Arrivals) गए (Departures)
   
   
   बेंगलुरु (Bengaluru)
   99
   181
   
   
   हैदराबाद (Hyderabad)
   151
   178
   
   
   दिल्ली (Delhi)
   133
   143
   
   
   मुंबई (Mumbai)
   142
   170
   


(स्रोत: हवाई अड्डा)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1110K

Threads

0

Posts

3510K

Credits

administrator

Credits
351310

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.