search

कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने बचाई अमेरिकी महिला की जान, कर्नाटक CM सिद्धारमैया हुए भावुक

deltin33 2025-12-15 03:07:18 views 1272
  

कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने बचाई अमेरिकी महिला की जान (फोटो- @siddaramaiah)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की पूर्व विधायक और पेशे से डाक्टर अंजलि निंबालकर ने गोवा-नई दिल्ली उड़ान के दौरान अचानक आपातकालीन स्थिति पैदा होने पर अमेरिकी महिला यात्री की जान बचाई।

यह घटना तब घटी, जब निंबालकर रविवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थीं। वह गोवा, दमन और दीव, दादरा नगर हवेली की सह-प्रभारी एआइसीसी सचिव हैं।

दरअसल, अमेरिकी महिला ने बीच उड़ान के दौरान बेचैनी की शिकायत की थी और कुछ समय बाद ही बेहोश हो गई। डाक्टर अंजलि निंबालकर ने सीपीआर देकर उसे होश में लाया। वह पूरी उड़ान के दौरान मरीज के पास रहीं, लगातार उसकी चिकित्सा देखभाल करती रहीं और दिलासा देती रहीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में उतरने के तुरंत बाद विदेशी महिला को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर अंजलि की यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने एक्स पोस्ट में कहा, \“\“गोवा-नई दिल्ली की उड़ान के दौरान खानपुर की पूर्व विधायक डा. अंजलि निंबालकर द्वारा दिखाई गई असाधारण सूझबूझ और करुणा के बारे में सुनकर मैं अत्यंत भावुक और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए निंबालकर ने कहा कि उन्होंने एक डाक्टर के रूप में अपना कर्तव्य निभाया।


ಗೋವಾ-ಹೊಸದಿಲ್ಲಿ ನಡುವಿನ ವಿಮಾನ ಪ್ರಯಾಣದ ವೇಳೆ ಖಾನಾಪುರದ ಮಾಜಿ ಶಾಸಕಿಯಾದ ಡಾ.ಅಂಜಲಿ ನಿಂಬಾಳ್ಕರ್ ಅವರು ಅಮೇರಿಕಾದ ಮಹಿಳೆಯೊಬ್ಬರಿಗೆ ತುರ್ತು ವೈದ್ಯಕೀಯ ನೆರವಿನ ಅಗತ್ಯತೆಯನ್ನು ಅರಿತು, ತಕ್ಷಣವೇ ಸಿಪಿಆರ್ ನೀಡಿ ಮಹಿಳೆಯ ಪ್ರಾಣ ಉಳಿಸಿದ ವಿಚಾರ ಕೇಳಿ ಹೆಮ್ಮೆಯೆನಿಸಿತು. ವೈದ್ಯ ವೃತ್ತಿ ತೊರೆದು ಸಕ್ರಿಯ ರಾಜಕೀಯದಲ್ಲಿದ್ದರೂ ಸಕಾಲದಲ್ಲಿ… pic.twitter.com/mXicw43NOg— Siddaramaiah (@siddaramaiah) December 14, 2025
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521