search

सनातन धर्म विरोध में नहीं, सबको साथ लेकर चलने वाला: गजेंद्र सिंह शेखावत

deltin33 2025-12-15 10:06:38 views 1246
  

भारत मंडपम में आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव को संबोधित करते केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद समय का चक्र बदला है और भारतीय संस्कृति का पुनः उदय दिखाई दे रहा है। आज देश सांस्कृतिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। वह दो दिवसीय सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव के दूसरे दिन भारत मंडपम में जुटे लोगों को संबोधित कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म किसी के विरोध में नहीं है। वसुधैव कुटुंबकम के भाव के साथ यह सबको साथ लेकर चलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उद्घोष है।
धर्म-अधर्म के संघर्ष का प्रतीक है शंखनाद

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि शंखनाद सदैव धर्म-अधर्म के संघर्ष का प्रतीक है। दिल्ली में हो रहे इस सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव से यह विश्वास बढ़ा है कि धर्म की ही विजय होगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में हुए आतंकवादी हमले से यह स्पष्ट हुआ है कि जिहाद का संबंध अशिक्षा या गरीबी से नहीं, बल्कि कट्टर मानसिकता से है।

वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु जैन ने कहा कि अनेक राज्यों में सरकार केवल हिंदू मंदिरों का ही नियंत्रण में लेती है। क्या सरकार को मस्जिदों या चर्चों की अव्यवस्था नजर नहीं आती? मंदिर मुक्ति कानून कब लाया जाएगा?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521