search

ऑस्ट्रेलिया में हमले के बाद दुनियाभर में यहूदी त्योहार हनुक्का के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा, एजेंसियां सतर्क

LHC0088 2025-12-15 10:44:45 views 608
  

यहूदी त्योहार हनुक्का के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा।  



जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बोंडी बीच पर आतंकी हमले के बाद बर्लिन, लंदन और न्यूयार्क समेत दुनियाभर के प्रमुख शहरों में यहूदी त्योहार हनुक्का के आयोजनों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस हमले के चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार, जर्मनी में बर्लिन पुलिस ने कहा कि वह जर्मन राजधानी के ब्रैंडेनबर्ग गेट के आसपास सुरक्षा बढ़ा रही है, जहां हनुक्का की पहली रात पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नाजी होलोकास्ट की विरासत के कारण जर्मनी लंबे समय से यहूदियों और इजरायल के लिए विशेष जिम्मेदारी भरी नीति का पालन करता रहा है।
अन्य देशों के नेताओं ने क्या कहा?

अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि शहर में हनुक्का आयोजनों और प्रार्थना स्थलों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। लंदन पुलिस ने कहा कि उसने भी सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन विवरण नहीं दिया। फ्रांस के आंतरिक मंत्री लारेंट नुनेज ने भी स्थानीय अधिकारियों को 14 से 22 दिसंबर तक यहूदी पूजा स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।
चबाड था आयोजक

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का के कार्यक्रम का आयोजन चबाड की बोंडी बीच शाखा ने किया था। चबाड को लुबाविच के नाम से भी जाना जाता है। यह न्यूयार्क में ब्रुकलिन स्थित एक वैश्विक संगठन है। यह दुनियाभर में धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सेवाओं के जरिये यहूदी जीवन को मजबूत और बेहतर बनाने के प्रति समर्पित है।
ऐसे मनाते हैं हनुक्का

हनुक्का आठ रातों और आठ दिनों तक मनाया जाता है। इसे रोशना का त्योहार भी कहा जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह 28 नवंबर से 27 दिसंबर के बीच कभी भी पड़ सकता है। यह त्योहार नौ शाखाओं वाले एक मोमबत्ती स्टैंड (जिसे आमतौर पर मेनोराह या हनुक्किया कहा जाता है) पर मोमबत्तियां जलाकर मनाया जाता है।  

यह भी पढ़ें: कभी आगजनी तो कभी तोड़फोड़... गाजा युद्ध शुरू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया में बढ़ीं यहूदी विरोध की घटनाएं
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138