search

कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

LHC0088 2025-12-15 11:37:46 views 656
  

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कर्नाटक के अथानी में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए सिंधिया ने कहा कि यह केवल प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, साहस और हिंदवी स्वराज की चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प है।
\“शिवाजी महाराज के पराक्रम की साक्षी अथानी और बेलगावी की भूमि\“

सिंधिया ने कहा कि बेलगावी और अथानी की भूमि शिवाजी महाराज के पराक्रम की साक्षी रही है। दक्षिण भारत में उनके अभियानों के दौरान इस क्षेत्र का अत्यंत सामरिक महत्व रहा। शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण इतिहास, परंपरा और वर्तमान को जोड़ने वाला गौरवपूर्ण क्षण है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रधर्म की जो चेतना देश में आगे बढ़ रही है, उसकी जड़ें शिवाजी महाराज की विचारधारा में हैं। यह प्रतिमा आने वाली पीढि़यों को यह संदेश देती रहेगी कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

यह भी पढ़ें: Indigo Crisis: ग्वालियर एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं प्रभावित, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया डेढ़ घंटे तक फंसे
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138