search

Nainital News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए मतदान शुरू, अब तक 90 से अधिक मत पड़े़े

cy520520 2025-12-15 16:07:52 views 1091
  



जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट बार एसोसियशन के लिए सुबह दस बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस वर्ष 1779 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जो अब हुए चुनावों में सबसे अधिक है। पहले घंटे में 40 से अधिक मत पड़ चुके है जबकि पूर्व में 52 मत पोस्टल पड़े हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है, विभिन्न पदों के प्रत्याशी अंतिम क्षणों तक अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने को जोर लगाए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली ने बताया कि मतदान के लिए 8 बूथ बनाए गए हैं। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

अध्यक्ष पद पर अंजलि भार्गव, डीसीएस रावत, डीके जोशी,मनीषा भंडारी, महासचिव पद में अक्षय लटवाल, भूपेंद्र कोरंगा, सौरभ अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रेम कौशल व सुशील वशिष्ठ, महिला उपाध्यक्ष के लिए चेतना लटवाल व मीना बिष्ट, कोषाध्यक्ष में गुरबानी सिंह व शुभ्र रस्तोगी मैदान में हैं।

कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार सामान्य सदस्य पद के लिए आठ, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, निरंजन कुमार भट्ट, शिवांगी गंगवार एवं विश्व प्रकाश बहुगुणा का निर्विरोध चुना चुने गए हैं।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए गौरव काण्डपाल, उपसचिव (प्रशासन) में विश्वस्त काण्डपाल, उपसचिव (प्रेस) में प्रसन्ना कर्नाटक, पुस्तकालयाध्यक्ष में अविदित नौलियाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) में श्रुति जोशी, कनिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) में उन्नति पंत भी र्निविरोध निर्वाचित हुए हैं। मतदान तय समय सुबह दस बजे से 4 बजे तक चला तो मतगणना सोमवार को, अन्यथा मंगलवार को होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737