search

औरंगाबाद में दो डॉक्टरों के बीच हिंसक झड़प, क्लिनिक में मचा हंगामा; एक गिरफ्तार

LHC0088 2025-12-15 16:37:45 views 972
  

औरंगाबाद में दो डॉक्टरों के बीच हिंसक झड़प



जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। शहर के दानी बिगहा इलाके में रविवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो डॉक्टरों के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना डानी बिगहा स्थित डॉक्टर श्याम कुमार के क्लिनिक में हुई, जहां शहर के महाराजगंज रोड पर निजी क्लिनिक संचालित करने वाले दंत चिकित्सक अरुण कुमार पहुंचे थे। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों चिकित्सक आपस में भिड़ गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान डॉक्टर श्याम कुमार के साथ उनके क्लिनिक में मौजूद कर्मियों ने भी दंत चिकित्सक अरुण कुमार की पिटाई कर दी।

इस घटना में दोनों डॉक्टर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल डॉक्टर श्याम कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस के अनुसार, डॉक्टर श्याम कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दंत चिकित्सक अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मारपीट में क्लिनिक कर्मियों की भूमिका क्या रही और दूसरे पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस विवाद की जड़ स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक जांच है। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर डॉक्टर श्याम कुमार ने दंत चिकित्सक अरुण कुमार के क्लिनिक की जांच की थी।

जांच के बाद अरुण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी गई थी। इसी जांच रिपोर्ट को लेकर दोनों डॉक्टरों के बीच तनाव चल रहा था, जो अंततः मारपीट में बदल गया।

घटना के बाद दानी बिगहा इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चिकित्सकों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138