search

योगेंद्र शर्मा चौथी बार बने फोनरवा अध्यक्ष, पहली बार निर्विरोध; फिर बनेंगे चार लाख लोगों की आवाज

LHC0088 2025-12-15 17:07:22 views 1137
  

योगेंद्र शर्मा की फाइल फोटो।  



जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर की सबसे बडी संस्था फोनरवा (फेडरेशन आफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) की रविवार को चुनाव अधिकारियों की ओर से निर्विरोध कार्यकारिणी घोषित की गई। योगेंद्र शर्मा और केके जैन पैनल के सभी 21 उम्मीदवारों को कार्यकारिणी में निर्विरोध चुना गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय पर चुनाव अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। योगेंद्र शर्मा चौथी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। फोनरवा के कार्यकाल में पहली बार चुनावी प्रक्रिया के तहत निर्विरोध कार्यकारिणी चुनी गई है। संस्था से 107 आरडब्ल्यूए जुडी हुईं हैं। फोनरवा सीधे तौर पर चार लाख से अधिक आबादी की आवाज बनकर समस्याओं को हर मंच पर रखने का कार्य करती है।

योगेंद्र शर्मा और केके जैन पैनल ने पहली बार वर्ष वर्ष 2019 में 40 वोटों जीत दर्ज की थी। दूसरी बार 2021 में फिर 40 वोट, 2023 में 98 वोटों की बडी जीत दर्ज की। बीते छह वर्षों में योगेंद्र शर्मा और केके जैन पैनल ने बेहतर कार्य किया। चौथी बार अपनी टीम के साथ फिर दावेदारी पेश की। विरोध में दूसरी ओर कोई टीम नहीं आ सकी।

रिटायर्ड कर्नल शशि वेद के नेतृत्व में बनी चुनाव कमेटी ने कार्यकारिणी को निर्विरोध घोषित किया। जीत के बाद योगेंद्र शर्मा पैनल और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। लोगों की समस्याओं को हर मंच परउ रखने का कार्यकारिणी के सदस्यों ने वादा किया। चुनाव अधिकारी कर्नल (रिटायर्ड) शशि वेद के नेतृत्व में सभी चुनाव अधिकारियों ने आज 2026-28 कार्यकाल के परिणाम घोषित किए।
नोएडावासियों का भरोसा कायम

योगेंद्र शर्मा और केके. जैन लगातार चौथी बार इन महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हुए। मूल रूप से बरौला गांव के रहने वाले शर्मा जी अब सेक्टर-45 में रहते हैं, और उनकी ये यात्रा अपने आप में प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ये सफलता अनुभवी टीम, आरडब्ल्यूए सदस्यों के अटूट समर्थन, नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नोएडा पुलिस, यूपीसीएल और अन्य विभागों के सकारात्मक सहयोग का नतीजा है।
इन कार्यों से मिला मजबूत जन विश्वास

शहर में बनी पानी की परेशानी को फोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण के साथ कई बैठकें और पत्राचार कर दूर कराया। नतीजतन आठ रेनीवेल पूरी तरह से शुरू हो गया। खराब ट्यूबवेल को ठीक करवाने के लिए फोनरवा प्रयासरत है। अनाधिकृत निर्माणों बताते हुए शहर में लोगों को थमाए गए हजार से अधिक संख्या में नोटिस से फोनरवा ने राहत दिलाने का कार्य किया।

पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की समस्याओं को प्रमुखता से प्राधिकरण के समक्ष रखा गया। पेडों की छंटाई नहीं होने की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्राधिकरण ने अतिरिक्त मशीन खरीदकर यह कार्य शुरू कराए। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऊर्जा मंत्री और निगम के प्रबंध निदेशक के साथ कई बैठकें हुईं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138