search

Fog in UP: कोहरे की गिरफ्त में उत्तर प्रदेशः सड़क, रेल और हवाई यातायात काफी प्रभावित

deltin33 2025-12-15 17:07:46 views 767
  

मैनपुरी: घने कोहरे से सड़कों पर थमी वाहनों रफ्तार  



डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊः दिसंबर के तीसरे हफ्ते की शुरुआत ने ही उत्तर प्रदेश में सर्दी का रूप दिखा दिया। रफ्तार पकड़ रही ठंड ने उत्तर प्रदेश काे गलन और काेहरे की आगाेश में ले लिया है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में सड़क, रेल व हवाई यातायात के साथ जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। पश्चिम में गाजियाबाद के साथ ही साथ पूरब में वाराणसी में दिन के 12 बजे तक काेहरा था। माैसम का यह हाल अगले हफ्ते तक रहेगा। उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सर्दी का पहला कोहरा और पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घने कोहरे के कारण सोमवार को लाेगाें की दिनचर्या सुस्त पड़ गई। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई। कई स्थानों पर दृश्यता पांच मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा। कई फ्लाइट्स और ट्रेन काफी विलंबित और कैंसिल हाे गईं।
घने कोहरे के कारण उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित

कोहरे का असर सोमवार को ट्रेनों के साथ साथ उड़ान सेवाओं पर भी पड़ा। सोमवार को कई उड़ानें देर से लखनऊ पहुंचीं। इस कारण लखनऊ से भी यह उड़ानें देर से रवाना हो सकीं। एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ 2499 ने दिल्ली से लखनऊ के लिए सुबह छह की जगह नौ बजे उड़ान भरी। इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-लखनऊ उड़ान संख्या 6ई 2107 सुबह 8:30 की जगह 11:05 बजे उड़ान भरेगी। लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 523 जो कि सुबह 7:15 बजे उड़ान भरती है, वह 9:20 बजे रवाना हुई। दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ 2500 भी सुबह आठ बजे की जगह 10:45 बजे उड़ान भर सकी। रियाद जाने वाली उड़ान आइएक्स 189 सुबह नौ की जगह 11 बजे, मुंबई जाने वाली आइएक्स 1027 सुबह 9:25 की जगह 10:25 बजे, पटना जाने वाली 6ई 6902 सुबह 10:30 की जगह दोपहर 1245 बजे रीशेड्यूल कर दी गईं।
घने कोहरे के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर अभी तक कोई भी विमान नहीं उतर सका है। इंडिगो पुणे की फ्लाइट की उड़ान पहले से ही बंद है। काठमांडू से आने वाली बुद्धा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान विलंबित है। अकासा एयर की बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट भी 10 बजे के बजाय साढ़े 11 बजे पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में खराब मौसम और कोहरे के कारण सोमवार को कानपुर आने वाली दिल्ली की उड़ान निरस्त कर दी गई है। नई दिल्ली से आने वाली लखनऊ मेल 30 मिनट, बेगमपुरा एक्सप्रेस एक घंटा, 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस 3:30 घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस 1:45 घंटे, 12232 चंडीगढ़ सुपरफास्ट 1:45 घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस 1:01 घंटे, 15012 चंडीगढ़ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 1:45 घंटे, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 1:45 घंटे की देरी से आईं।

आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह माइलस्टोन 14 से 15 के बीच डाइवर्जन के चलते टकराए वाहन। तीन लोग हुए घायल। रविवार सुबह भी डायवर्जन प्वाइंट पर कोहरे के चलते 10 कारें आपस में टकरा गई थीं। मैनपुरी में सोमवार की सुबह में घना कोहरा से दृश्यता कम होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना कुरावली क्षेत्र के शरीफपुर पर एटा की ओर से आ रहे चार ट्रक आपस में एक के बाद एक भिड़ते चले गए। इसमें एक ट्रक चालक धर्मवीर गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी कुरावली में भर्ती कराया है। इसके थोड़ी ही देर बाद करीब दस बजे नवीन मंडी कुरावली से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर रहे एक ट्रैक्टर में एटा की ओर से आ रही पिकअप ने टक्क्र मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक पिंटू निवासी गांव बेटा थाना मीरापुर फर्रूखाबाद घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी कुरावली भिजवाया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521