search

कोहरे का असर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कलछीना के पास पांच वाहन भिड़े, तीन लोग घायल

Chikheang 2025-12-15 19:37:06 views 1137
  



जागरण संवाददाता, मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कलछीना के निकट सोमवार तड़के कोहरे में पांच वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। दो ट्रक व तीन कार क्षतिग्रस्त हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जा रहा है कि ट्रक ने ब्रेक लगाए थे, जिसके बाद पीछे से आ रहे वाहन टकराते गए। सूचना पर पहुंचीं एक्सप्रेसवे की टीम ने वाहनों को सड़क से हटाकर घायलों का उपचार कराया। हादसा मेरठ से गाजियाबाद को जाने वाली लेन पर हुआ।

उधर, एक अन्य घटना में लोहिया नगर में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक कार सड़क किनारे अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसे में नेहरू नगर निवासी मयंक सैनी और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को गणेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर की सड़कों पर खतरा बन रहे गलत दिशा में दौड़ते वाहन

शहर की सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। रोजमर्रा की जल्दबाजी और नियमों की अनदेखी के कारण कई चालक उल्टी दिशा से वाहन दौड़ा रहे हैं, जिससे हादसों की आशंका लगातार बढ़ रही है। गाजियाबाद में खासकर व्यस्त चौराहों, फ्लाईओवर, आरओबी और सर्विस रोड पर यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती हैं।

सुबह और शाम के व्यस्त समय में गलत दिशा से आने वाले दोपहिया और ऑटो चालकों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे पीछे से टक्कर का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर पैदल चलने वाले लोग भी ऐसे वाहनों की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण यह समस्या एक विशाल रूप लेती जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953