search

गया में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, जोड़ा मस्जिद के पास चली गोलियां, दो लोग घायल

deltin33 2025-12-15 20:37:03 views 1243
  

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। (जागरण)



संवाद सूत्र, मानपुर। बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर स्थित जोड़ा मस्जिद के पास सोमवार के दिन जमीनी विवाद को लेकर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प भी हुई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में घायल हुए लोगों की पहचान राजू अहमद उर्फ परवेज आलम और शिवम सिंह के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए पिलग्रिम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और लगातार निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष बुनियादगंज थाना क्षेत्र के ही जोड़ा मस्जिद इलाके के रहने वाले हैं और लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी पुराने विवाद ने आज हिंसक टकराव का रूप ले लिया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों में दुबक गए।

घटना की सूचना मिलते ही बुनियादगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। ताकि किसी भी तरह की दोबारा अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बुनियादगंज थाना के एसआई दीपक राज ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी के बाद आपसी झड़प हुई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज एएनएमसीएच से संबद्ध पिलग्रिम हॉस्पिटल में चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जोड़ा मस्जिद के पास पुलिस छावनी मे तब्दील है। इलाके में तनाव बना हुआ है। लेकिन पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521