search

बिहार में एक ही गांव से सात बेटियों का राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन

LHC0088 2025-12-15 20:37:07 views 593
  

चयनित खिलाड़ियों के साथ खेल प्रशिक्षक सुमित कुमार पांडे। जागरण  



संवाद सूत्र, गौनाहा (पश्चिम चंपारण) : गौनाहा प्रखंड के एक छोटे से गांव सीठी की सात बेटियों का राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

ये सभी बिहार टीम में शामिल हैं। स्कूली गेम फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में रांची में 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए इनका चयन हुआ है।

फुटबाल खिलाड़ी शीतल कुमारी, प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, गीता कुमारी, दामिनी कुमारी, ऋतिक कुमारी और मानवी कुमारी राजकीय उच्च विद्यालय बखरी की छात्राएं हैं।

ये सभी नियमित रूप से प्रथम खेल नर्सरी नामक संस्था के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं। यह संस्थान उन्हें खेल के साथ-साथ सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। चुनौतियों को पार कर विजेता बनने के लिए तैयार करती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संस्था के मास्टर ट्रेनर सुमित पांडेय ने बेटियों को नेशनल से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया है। इनसे प्रेरणा लेकर दो दर्जन से अधिक गांवों शेरवा मस्जिदवा, बरहरवा बेलसंडी, बखरी, विजयपुर, भितिहरवा, गौनाहा की छात्राएं बिहार सरकार की मेडल लाओ, नौकरी पाओ अभियान में सफलता के लिए तैयारी कर रही हैं।

प्रथम संस्था के राज्य टीम प्रतिनिधि दीनानाथ कुमार सिन्हा ने बताया कि खेल नर्सरी के बच्चों को समय-समय पर बड़े शहरों में उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण दिया जाता है। पिछले गर्मी की छुट्टी में उन्हें एएसओस कोलकाता में 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया था।
दो अलग- अलग आयु वर्ग की टीम में चयनित

राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए अंडर 17 फुटबल टीम में शीतल कुमारी, प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, गीता कुमारी व दामिनी कुमारी का चयन किया गया है। जबकि अंडर 14 फुटबॉल टीम के लिए रितिक कुमारी और मानवी कुमारी चयनित हुई हैं। ये दोनों टीम बिहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में करेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138