महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 से पेंडिंग चले आ रहे महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव आखिरकार 15 जनवरी को होंगे। 29 नगर निगमों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के लिए यह चुनाव होंगे। वोटों की गिनती अगले दिन होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राजनीतिक रूप से, बृहन्मुंबई कॉर्पोरेशन, पुणे और ठाणे जैसे अन्य बड़े शहरों के चुनाव सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि इनसे राज्य की राजनीतिक दिशा तय होने की उम्मीद है। इन चुनावों से लोगों के मूड और सत्ताधारी गठबंधन की लोकप्रियता का भी पता चलता है।
BMC के लिए मुकाबला बहुत कड़ा है। जिसपर वर्तमान समय में अविभाजित शिवसेना का नियंत्रण था। BMC न सिर्फ देश का सबसे बड़ा, बल्कि एशिया का सबसे नगर निगम भी है, जिसका बजट कई छोटे राज्यों के सालाना बजट से भी ज्यादा है। |