search

इंडिगो संकट के बाद अब कोहरे ने रोकी उड़ान, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से धर्मशाला और दिल्ली जाने वाली दो Flights रद

Chikheang 2025-12-16 00:07:59 views 1201
  

दृश्यता कम होने से उड़ानों का सुरक्षित संचालन में आई दिक्कत।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के हालिया संचालन संकट के बाद अब मौसम ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। सोमवार को धुंध के कारण एयरपोर्ट से संचालित होने वाली दो उड़ानें प्रभावित हुईं, जिन्हें सुरक्षा कारणों से रद करना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, कोहरे के चलते इंडिगो की उड़ान संख्या 6E7721 चंडीगढ़ से धर्मशाला और 6E760 चंडीगढ़ से दिल्ली को रद किया गया। सोमवार को आसमान में दृश्यता कम हो गई थी, जिससे इन उड़ानों का सुरक्षित संचालन संभव नहीं हो पाया।

हालांकि कई अन्य उड़ानों का संचालन सामान्य बताया गया है, लेकिन मौसम की इस अचानक बदली स्थिति ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में कोहरे की वजह से हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी एअरलाइंस से उड़ान की स्थिति की जानकारी जरूर लें। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक सुबह और देर रात को धुंध और कोहरे की संभावना जताई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244