search

MP News: ब्यावरा में खाटूश्याम दर्शन को जा रहीं महिला पदयात्रियों के जत्थे में घुसी कार, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

LHC0088 2025-12-16 02:07:29 views 464
  

ब्यावरा में दर्दनाक हादसा (इनसेट- टक्कर मारने वाली कार)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खानपुरा गांव के पास अरन्या पुल स्थित खाटू श्याम मंदिर जा रहीं महिला पदयात्रियों के जत्थे में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। इसकी वजह से जत्थे में शामिल दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। हादसा खानपुरा गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
खेरबे चक गांव से आ रही थीं महिलाएं

गुना के चाचौड़ा क्षेत्र स्थित खेरबे चक गांव की 18 महिलाओं का जत्था सोमवार सुबह खाटूश्याम मंदिर जाने के लिए पैदल निकला था। सुबह नौ बजे यह जत्था ब्यावरा से करीब सात किलोमीटर पहले खानपुरा गांव के पास पहुंचा था। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार जत्थे में घुस गई।

कार महिलाओं को कुचलते हुए सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराकर रुक गई। कार से कुचलकर खेरबे निवासी सीमा पत्नी जशवंत गुर्जर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चिंता बाई पत्नी जगदीश गुर्जर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

  
गंभीर घायलों को किया भोपाल रेफर

हादसे में घायल सीमा बाई, रामकुंवर बाई और शीतल बाई को ब्यावरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति देखकर भोपाल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कार में सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कार एमपी 19 सीबी 7825 देवास निवासी शुभम मिश्रा के नाम पर पंजीकृत है। प्रकरण दर्ज करने के बाद हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138