search

Indian Railways: Idgaah रेलवे स्टेशन के नए बने वेटिंग रूम में बैठे थे यात्री, छत का गिरा प्लास्टर; दो महिला यात्री घायल

deltin33 2025-12-16 03:07:19 views 1243
  

Idgaah Railway Station: वेटिंग रूम का प्लास्टर गिरने से घायल महिला यात्री।  



जासं, आगरा। ईदगाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के साइड वेटिंग रूम की छत का प्लास्टर सोमवार शाम को गिर पड़ा। मलबे सीधे दो महिला यात्रियों के सिर पर गिरा। इससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। मलबा नीचे गिरने से वेटिंग रूम में अफरा तफरी मच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायल महिलाओं का रेलवे अस्पताल में इलाज कराया गया फिर दोनों को एसएन इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया गया। महिलाएं हिंडौन सिटी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहीथीं। अमृत भारत मिशन योजना में 12 करोड़ रुपये से स्टेशन का कायाकल्प हुआ है। छह माह पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया था।  

ईदगाह रेलवे स्टेशन की शुरुआत वर्ष 1874 में हुई थी। दो साल पूर्व इस स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन अभियान में किया गया था। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ पुरानी बिल्डिंग है। इसी बिल्डिंग में वेटिंग रूम है।

सोमवार शाम सात बजे रजक कालोनी हिंडौन सिटी की माजिदा और सूरज कालोनी हिंडौन सिटी राजस्थान की शाहिदा ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। दोनों के पास सामान्य श्रेणी का टिकट था। शाम साढ़े सात बजे वेटिंग रूम की छत का प्लास्टर दोनों पर गिर पड़ा। इससे महिलाएं जमीन पर गिर पड़ी। दोनों के सिर में चोट आईं। चीख पुकार मच गई।

दोनों महिलाओं के पास कोई भी नहीं था। मलबा गिरने से दूर खड़े यात्री भाग खड़े हुए। रेलवे कर्मचारी आ गए। किसी तरीके से दोनों महिलाओं को उठाया। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों महिलाओं का इलाज रेलवे अस्पताल में हुआ फिर इन्हें एसएन इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया गया।

उधर, बिल्डिंग की छत से जिस तरीके से प्लास्टर गिरा, इससे निर्माण सामग्री को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521