search

यमुना एक्सप्रेसवे हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, पीड़ितों को 5 लाख रुपये की राहत राशि का एलान

LHC0088 2025-12-16 13:06:39 views 997
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ संज्ञान लिया और हादसे में मृतकों के प्रति दुख जताया एवं घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मृतक आश्रितों को 5 लाख रुपये राहत राशि के रूप में दिए जाने का एलान किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा के डीएम सीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हृदय विदारक घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को पांच लाख रुपये सहायता देने और घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। गौरतलब है कि बीती रात करीब दो बजे मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जाने वाली लेन पर घने कोहरे के कारण दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे के कारण सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई।   इस दौरान कई लोग वाहनों के अंदर फंस थे और कुछ ने बसों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और करीब 150 सौ से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- कोहरे का कहर! यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकराए, सात बसें-दो कारों में आग; चार की मौत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138