AICS Championship: एथलेटिक्स में बिहार को 3 स्वर्ण सहित चार पदक

Chikheang Half hour(s) ago views 1054
  

अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की दौड़ स्पर्धा में भाग लेते पुरुष। जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। राष्ट्रीय स्तर की अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हुआ। पाटलिपुत्र खेल परिसर में विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में 702 पुरुष, 328 महिला और 54 अधिकारियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कई राज्यों और संस्थानों के खिलाड़ियों ने पदक जीते। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चैंपियनशिप से प्रदेश को तीन स्वर्ण और एक रजत पदक मिला। बिहार की महिला खिलाड़ियों ने विशेष रूप से उल्लेखनीय सफलता हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया।

प्रदेश की अंजनी कुमारी ने भाला फेंक में स्वर्ण, शिवानी कुमारी ने 1500 मीटर दौड़ में सोना और रिंकी कुमारी ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। पुरुष लंबी कूद स्पर्धा में सनी कुमार ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।

वेटरन पुरुष (40-60 वर्ष) 4×100 मीटर रिले में हरियाणा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केंद्रीय सचिवालय दिल्ली दूसरे और एनसीटी दिल्ली तीसरे स्थान पर रही। महिला (35–60 वर्ष) 4×100 मीटर रिले में उत्तराखंड ने स्वर्ण, केरल ने रजत और केंद्रीय सचिवालय दिल्ली ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष ओपन ट्रिपल जंप में आरएसबी कोलकाता के प्रदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एनसीटी दिल्ली के विकास दूसरे और आरएसबी बेंगलुरु के सुमित तीसरे स्थान पर रहे।
रिंकी कुमारी ने दौड़ में जीता रजत

महिला (45-60 वर्ष) 200 मीटर दौड़ में केरल की सुनीता ने स्वर्ण पदक जीता। बिहार की रिंकी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु की मारिया एग्नेस तीसरे स्थान पर रहीं। महिला (35-45 वर्ष) 200 मीटर दौड़ में आरएसबी बेंगलुरु की पवित्रा प्रथम, कर्नाटक की आशालता द्वितीय और गुजरात की रमणी तृतीय स्थान पर रहीं।

महिला ओपन 200 मीटर दौड़ में आरएसबी चेन्नई, आरएसबी मुंबई और आरएसबी कोलकाता की टीमों ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष ओपन 200 मीटर दौड़ में आरएसबी मुंबई ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और हरियाणा ने कांस्य पदक जीता।  
प्रदेश को भाला फेंक में मिला सोना

बिहार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि महिला ओपन भाला फेंक स्पर्धा में देखने को मिली, जहां बिहार की अंजनी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया। इस स्पर्धा में आरएसबी बेंगलुरु दूसरे और उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहा।

महिला ओपन 1500 मीटर दौड़ में भी बिहार की शिवानी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र को रजत और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट दिल्ली को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विजेताओं की सूची

वेटरन पुरुष (40-60 वर्ष) 4×100 मीटर रिले

हरियाणा

केंद्रीय सचिवालय दिल्ली
एनसीटी दिल्ली
महिला (35–60 वर्ष) 4×100 मीटर रिले

उत्तराखंड
केरल
केंद्रीय सचिवालय दिल्ली
पुरुष ओपन ट्रिपल जंप

प्रदीप (आरएसबी कोलकाता)
विकास (एनसीटी दिल्ली)
सुमित (आरएसबी बेंगलुरु)
महिला (45–60 वर्ष) 200 मीटर दौड़

सुनीता (केरल)
रिंकी कुमारी (बिहार)
मारिया एग्नेस (तमिलनाडु)
महिला (35–45 वर्ष) 200 मीटर दौड़

पवित्रा (आरएसबी बेंगलुरु)
आशालता (कर्नाटक)
रमणी (गुजरात)
महिला ओपन 200 मीटर दौड़

आरएसबी चेन्नई
आरएसबी मुंबई
आरएसबी कोलकाता
पुरुष ओपन 200 मीटर दौड़

आरएसबी मुंबई
महाराष्ट्र
हरियाणा
महिला ओपन भाला फेंक

अंजनी कुमारी (बिहार)
आरएसबी बेंगलुरु
उत्तराखंड
महिला ओपन 1500 मीटर दौड़

शिवानी कुमारी (बिहार)
महाराष्ट्र
केंद्रीय सचिवालय दिल्ली
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139701

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.