search

Cyber Crime: बेड़ई और कचौड़ी की दुकान चलाता था दुबई में बैठा सरगना, बोगस कंपनियों का वीजा देकर ले जाता था विदेश

LHC0088 2025-12-16 15:06:36 views 523
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। दुबई में बैठे साइबर गिरोह के सरगना नितिन का आगरा में काम संभालने वाले रवि को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सरगना 10 वर्ष पहले सदर इलाके में बेड़ई और कचौड़ी की दुकान चलाता था। उसका साथी रवि युवकों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें सरगना की बोगस फर्म का वीजा देकर दुबई ले जाता था। पुलिस ने रविवार साइबर गिरोहों के 34 सदस्यों को गिरफ्तार करके 300 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ताजगंज का रहने वाला रवि राठौर युवकों को देता था प्रशिक्षण

ताजगंज पुलिस ने रविवार को साइबर गिरोह के 24 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में दुबई में रहने वाले सरगना नितिन कुमार का नाम सामने आया था। नितिन का साथी ताजगंज का गोबरा चौकी निवासी रवि राठाैर आगरा और आसपास के युवको को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें साइबर ठगी का प्रशिक्षण देता था। चयनित युवकों को वह सरगना की बोगस फर्म का वीजा देकर वहां ले जाता था।
सरगना नितिन की बोगस कंपनी का वीजा देकर दुबई ले जाता था


पुलिस की पूछताछ में रवि राठौर ने बताया कि ग्वालियर हाईवे स्थित न्यू सरस्वती विहार निवासी सरगना नितिन कुमार 10 वर्ष पहले बेड़ई और कचौडी की दुकान करता था। इसी दौरान वह वह किसी तरह साइबर गिरोह के संपर्क में आ गया। साइबर ठगी से लाखों कमाने के बाद कुछ वर्ष पहले दुबई चला गया। यहां की सारी जिम्मेदारी उसके पास थी। अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य ने बताया कि सरगना की गिरफ्तारी काे इंटरपोल की मदद से रेड कार्नर नोटिस जारी कराया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138