search

Jharkhand Weather Update: झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

cy520520 2025-12-16 15:06:43 views 1145
  

झारखंड में ठंड। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में कनकनी का असर लगातार जारी है। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण सुबह और शाम कनकनी बढ़ जाती है।

राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। देर रात बेघरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रतजगा कर वे अलाव का सहारा ले रहे हैं जबकि कई दुकानदार देर रात अपनी अपनी दुकानों के बाहर अलाव की व्यवस्था कर ठंड से राहत पा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि राज्य में अगले पांच दिनों यानी 16, 17, 18, 19 और 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में खिली धूप के बाद भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

राजधानी रांची में 20 दिसंबर तक सुबह में हल्हे और मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया।
शीतलहर का प्रकोप जारी

वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में शीतलहर का असर लगातार जारी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है। सोमवार को कांके और मैकलुस्किगंज में शीतलहर का असर देखने को मिला।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737