search

Odisha School Leaves 2026: छात्रों के लिए जरूरी खबर, अगले साल रविवार को छोड़कर मिलेंगी 82 छुट्टियां

Chikheang 2025-12-16 16:07:50 views 607
  

छात्रों की छुट्टी का कैलेंडर जारी। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आगामी 2026 सत्र के लिए छुट्टियों की सूची प्रकाशित की गई है।सूची के अनुसार रविवार को छोड़कर कुल 82 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। हालांकि, छुट्टी सूची में शामिल नेताजी जयंती, गणतंत्र दिवस, उत्कल दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गणेश पूजा और गांधी जयंती विद्यालयों में मनाई जाएंगी। इसलिए इन दिनों छात्रों को स्कूल जाना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी तरह, भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए 6 मई से 17 जून तक कुल 38 दिन की ग्रीष्मावकाश निर्धारित की गई है। बाद में स्थिति की समीक्षा के आधार पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। दुर्गा पूजा और शीतकालीन अवकाश के दौरान 8-8 दिन की छुट्टियां रहेंगी।

पूजा अवकाश 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होगा, जबकि शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मिलेगा।इसके अलावा, जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से 2 दिन का स्थानीय अवकाश भी दिया जाएगा।
कृषि विद्यानिधि योजना में आवेदन अवधि बढ़ी

कृषि विद्यानिधि योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी छात्रवृत्ति योजना है। ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग द्वारा सीएम-किसान योजना के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र लाभार्थियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए कृषि विद्यानिधि योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। यह योजना उनकी उच्च शिक्षा के लिए वरदान साबित हो रही है।

वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कृषि विद्यानिधि योजना की ऑनलाइन आवेदन अवधि 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक निर्धारित की गई थी, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अनुरोध को देखते हुए विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विभागीय निर्णय के अनुसार, विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 20 दिसंबर रखी गई है। इसी तरह, शैक्षणिक संस्थानों के स्तर पर आवेदन पत्रों के सत्यापन की अंतिम तिथि आगामी 25 दिसंबर तय की गई है।

जिला स्तर पर, जिला मुख्य कृषि अधिकारी 25 जनवरी 2026 तक आवेदनों का अनुमोदन कर राज्य स्तर पर छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु प्रस्तुत करेंगे। विभाग की ओर से सभी पात्र विद्यार्थियों से कृषि विद्यानिधि योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953