search

MPPSC Exam Calendar 2026: एमपीपीएससी ने PCS, फॉरेस्ट सर्विस सहित अन्य एग्जाम के लिए कैलेंडर किया जारी, देखें डिटेल

LHC0088 2025-12-16 16:07:56 views 627
  

MPPSC Exam Calendar 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से वर्ष 2026 में होने वाली विभिन्न भर्तियों की परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी कर डेट्स की घोषणा कर दी है। एमपीपीएससी की ओर से पीसीएस, राज्य वन सेवा परीक्षा, इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आदि के लिए डेट्स घोषित की गई हैं। जो भी अभ्यर्थी एमपीपीएससी की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वे एग्जाम कैलेंडर के अनुसार प्रिपरेशन कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश एग्जाम कैलेंडर 2026
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की ओर से कुल 10 भर्तियों के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा की गई है। डेट वाइज पूरा कैलेंडर आप यहां से चेक कर सकते हैं।
परीक्षा का नामपरीक्षा की तिथि
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पश्चात आयोजित की जा सकेगी
सहायक प्राध्यापक (कम्प्यूटर साइंस) परीक्षा 2025
04 जनवरी 2026

उप संचालक प्राचार्य वर्ग. 2 सहायक संचालक (तकनीकी) 2025

22 फरवरी 2026
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 202522 मार्च 2026
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 202626 अप्रैल 2026
सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (प्रथम चरण)12 जुलाई 2026
सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (द्वितीय चरण)02 अगस्त 2026
सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (तृतीय चरण)30 अगस्त 2026
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 202607 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026
27 सितंबर 2026



MPPSC Exam Calendar 2026 PDF Link


एमपी पीसीएस के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद

एमपीपीएससी की ओर से मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन इस माह के अंत तक जारी होने का अनुमान है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट कर दिए जायेंगे। प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को एवं मुख्य परीक्षा का आयोजन 07 सितंबर 2026 से12 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें-  MPPSC PCS Notification 2026: एमपी पीसीएस नोटिफिकेशन जल्द आने की उम्मीद, एप्लीकेशन प्रॉसेस, फीस सहित अन्य डिटेल कर लें चेक
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138