search

Aligarh Fire Accident: चारपाई के नीचे रखी आग में गिरकर छह महीने के बच्चे की मौत, दूसरा बच्चा झुलसा

deltin33 2025-12-16 16:37:08 views 543
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सर्दी से बचने के लिए चारपाई के नीचे परात में रखी आग परिवार के लिए काल बन गई। आग से चारपाई की प्लास्टिक की रस्सी पिघलने से छह माह का बालक परात में गिर गया, जिससे उसकी मुत्यु हो गई। दूसरा तीन वर्ष का बच्चा घायल हो गया। उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चारपाई के नीचे रखी आग में गिरकर बच्चे की मृत्यु


रोरावर क्षेत्र के अशरफपुर जलाल के प्रताप सिंह उर्फ छोटू की पत्नी आरती ने परात में आग लेकर चारपाई के नीचे रख दी। जिस पर तीन बच्चे सोए हुए थे। आग से प्लास्टिक की रस्सी पिघल गई। जिससे छह माह का दिवांश आग पर गिर गया। तीन वर्षीय मनु भी गंभीर रूप से झुलस गया। तीसरा पांच साल तन भी मामूली रूप से झुलस गया। सभी बच्चों को एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां दिवांश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे मन को दिल्ली एम्स के रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521