search

भारत में इन 10 राज्यों में होता है सबसे ज्यादा गन्ने का उत्पादन, पहले नंबर पर कौन?

Chikheang 2025-12-16 17:07:50 views 367
  

भारत में बड़े पैमाने पर होता है गन्ना उत्पादन



नई दिल्ली। भारत में गन्ना उत्पादन (Sugarcane Production in India) एक महत्वपूर्ण कृषि एक्टिविटी है, जो देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती है। गन्ना उत्पादन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, और बिहार जैसे राज्यों में किया जाता है। गन्ने का उपयोग चीनी, गुड़, और अन्य प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग में किया जाता है। गन्ना किसानों की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और देश की आर्थिक विकास में भी योगदान करता है।
आइए जानते हैं कि किन राज्यों में सबसे अधिक गन्ने का उत्पादन होता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गन्ना उत्पादन में भारत का कौन सा नंबर?

भारत कई चीजों के उत्पादन में काफी आगे है। इनमें से गन्ना एक है। रिपोर्ट्स के अनुसार ब्राजील दुनिया में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक है। दूसरे नंबर पर आता है भारत। आकंड़ों के अनुसार FY24 में भारत में करीब 446.43 मिलियन टन गन्ने का उत्पादन हुआ।
क्रम संख्याराज्यगन्ने का उत्पादन (मिलियन टन)
1.उत्तर प्रदेश205.63
2.महाराष्ट्र105.99
3.कर्नाटक53.20
4.तमिलनाडु14.41
5.गुजरात13.36
6.बिहार11.39
7.उत्तराखंड8.90
8.पंजाब7.99
9.हरियाणा7.46
10.मध्य प्रदेश7.14

भारत से गन्ने का कितना निर्यात?

भारत दुनिया का एक बड़ा गन्ना एक्सपोर्टर भी है। जिन देशों को भारत से गन्ना जाता है, उनमें सऊदी अरब, यूएई, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, अमेरिका, कंबोडिया और हैती शामिल हैं।
अन्य देशों में केन्या, श्रीलंका, यूके, घाना, तंजानिया, बेल्जियम, मॉरीशस, मडागास्कर, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, कैमरून, मालदीव्स, थाइलैंड, फ्रांस, ईरान और इजराइल शामिल हैं।
भारत में कितने गन्ना किसान?

भारत में अनुमानित 5 करोड़ गन्ना किसान हैं। साथ ही उनके साथ लाखों आश्रित और संबंधित उद्योगों में लगे लगभग 500,000 मजदूर भी हैं। यह इंडस्ट्री ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक जरूरी हिस्सा है, जो बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका का सहारा है।

ये भी पढ़ें - रोज खाते हैं टमाटर, कभी सोचा भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा उत्पादन, ये राज्य है नंबर 1
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953