search

CLAT Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है क्लैट परीक्षा का रिजल्ट, यहां consortiumofnlus.ac.in से कर सकेंगे डाउलोड

cy520520 2025-12-16 17:37:42 views 1169
  

CLAT Result 2026:  ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) की ओर से क्लैट परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो परीक्षा का रिजल्ट 17 दिसंबर को जारी किया जा सकता है। बता दें, तकरीबन 92,000 अभ्यर्थी कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) में शामिल हुए थे, जिसमें से लगभग 75,009 अभ्यर्थी अंडर ग्रेजुएट और लगभग 17,335 अभ्यर्थी पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की ओर से क्लैट रिजल्ट के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को अवश्य संभालकर रखें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।
CLAT Result 2026:  ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

क्लैट परीक्षा का रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के कुछ आसान आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट देखने व डाउलोड करने के लिए सबसे उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद CLAT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) की ओर से क्लैट परीक्षा का आयोजन देशभर के 56 परीक्षा केंद्रों में 07 दिसंबर को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट कर रहें। इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त अंक आदि की जानकारी अवश्य जांच लें।  

यह भी पढ़ें: HTET January 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737