search

SIR in UP: 284 बूथों पर नोडल अधिकारी जांचेंगे अभियान की हकीकत, 81.17% गणना फॉर्म हुआ डिजिटाइजेशन

cy520520 2025-12-16 19:07:22 views 1249
  

284 बूथों पर नोडल अधिकारी जांचेंगे अभियान की हकीकत।



संवाद सूत्र, गोंडा। विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत सबसे अधिक अनुपस्थित, स्थाई रूप से शिफ्ट होने व नो मैपिंग वाले जिले के 284 बूथों पर सत्यापन के लिए 96 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बूथवार मतदाताओं की सूची सौंपने के साथ ही निर्धारित अवधि में सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला पंचायत सभागार में बैठक करके नोडल अधिकारियों को सत्यापन को लेकर जानकारी दी गई। वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान के प्रगति की समीक्षा की।

जिले में एसआईआर के तहत में 81.17 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन हो गया है, इनमें से 12.21 प्रतिशत प्रपत्रों की मैपिंग वेबसाइट पर नहीं हो सकी है।

जबकि, 18.75 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र का संग्रहण नहीं किया जा सकता है, इनमें मृतक, दूसरे जगह चले जाने वाले, एक से कई स्थानों पर दर्ज मतदाता शामिल हैं। अभी 0.08 प्रतिशत मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाकर डिजिटाइजेशन कराया जाना है।
विधानसभावार एसआईआर की स्थिति

    विधानसभा कुल मतदाता डिजिटाइड
   
   
   मेहनौन
   381396
   315774
   
   
   गोंडा सदर
   363259
   260313
   
   
   कटराबाजार
   410271
   348417
   
   
   कर्नलगंज
   344478
   287643
   
   
   तरबगंज
   381453
   317250
   
   
   मनकापुर
   336968
   273122
   
   
   गौरा
   334182
   268985
   
   
   योग
   2552007
   2071504
   
105986 मतदाता मृतक

एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र वितरण के दौरान जिले में एक लाख पांच हजार 986 मतदाता मृतक मिल चुके हैं। एक लाख 15 हजार 573 मतदाता उपलब्ध नहीं हैं। एक लाख 93 हजार 590 मतदाता दूसरे स्थान पर स्थाई रूप से चले गए हैं। 46 हजार 959 मतदाता दूसरे स्थान से पंजीकृत हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737