search

पैरी हत्याकांड में दो और गिरफ्तारी, शूटरों को हथियार और गाड़ी उपलब्ध कराने वाले पंजाब के फरीदकोट से दबोचे

deltin33 2025-12-16 19:37:03 views 527
  

इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या करने वाले शूटरों को हथियार और गाड़ी उपलब्ध कराने पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या करने वाले बदमाशों को लॉजिस्टिक्स सपोर्ट देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पंजाब के फरीदकोट निवासी शिवम और गोपाल के रूप में हुई है। दोनों ने पीयूष पिपलानी और अंकुश पिंजौर को हत्या के लिए हथियार और गाड़ी उपलब्ध कराई थी। पुलिस अभी दोनों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लाॅरेंस बिश्नोई के इशारे पर पीयूष पिपलानी और अंकुश पिंजौर ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पीयूष पिपलानी और अंकुश पिंजौर ने ही करीब 6 महीने पहले पंचकूला के अमरावती में नौलटा गांव निवासी सोनू पहलवान की भी हत्या की थी।

इस मामले में दो गिरफ्तार पहले हो चुकी है। शूटरों को पनाह देने वाला लुधियाना निवासी सनी और क्रेटा कार उपलब्ध कराने वाला युवक पंचकूला से गिरफ्तार किया जा चुका है।
चारों शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दवा

पत्रकार वार्ता के दौरान डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। जल्द ही पीयूष पिपलानी और अंकुश पिंजौर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या में शामिल दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनको पकड़ने के लिए पंचकूला पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस संयुक्त रूप से कम कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521