search

अजय राय ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, कहा- भाजपा ने योगी के विरोधी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

LHC0088 2025-12-16 20:07:04 views 1210
  

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई लोगों को बर्बाद कर रही है।

वह दिल्ली से लौटते समय शहर के एक होटल में रुके थे और यहां पत्रकारों से उन्होंने बात की। कहा कि सिरप से जुड़े मामलों में अहम तस्वीरों और साक्ष्यों को जानबूझकर बचाया जा रहा है, जबकि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों को जेल भेजा जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अजय राय ने भाजपा संगठन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष इसलिए बनाया गया क्योंकि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोधी माने जाते हैं, जबकि स्वतंत्र देव सिंह को इसलिए जिम्मेदारी नहीं दी गई क्योंकि वे योगी जी के करीबी थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की अंदरूनी खींचतान अब सार्वजनिक हो चुकी है और इसका नुकसान प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- कोहरे से कोहराम! यूपी के चार जिलों में हुए भयानक हादसे, 23 लोगों की मौत से दहला प्रदेश
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138