search

MG Hector New vs Old: क्या बदला और क्या नहीं?

deltin33 2025-12-16 21:53:20 views 1095
  

नई MG Hector बनाम पुरानी MG Hector



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। MG Motor ने हाल ही में MG Hector फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। नए मॉडल में हल्के-फुल्के एक्सटीरियर बदलाव, कुछ नए इंफोटेनमेंट फीचर्स और नए एक्सटीरियर व इंटीरियर कलर ऑप्शन शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं कि नई MG Hector में पुराने मॉडल के मुकाबले क्या बदला है और क्या पहले जैसा ही रखा गया है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
MG Hector New vs Old: डिजाइन में बदलाव

  • नई MG Hector में अब री-डिजाइन की गई फ्रंट ग्रिल मिलती है, जिसमें पहले के डायमंड पैटर्न की जगह हेक्सागोनल क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं। हालांकि, स्लिम LED DRLs और ट्विन-पॉड LED हेडलैंप्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। बंपर का डिजाइन भी लगभग वही है, लेकिन एयर डैम को नए क्रोम सराउंड के साथ अपडेट किया गया है।
  • साइड प्रोफाइल में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अब 18-इंच अलॉय व्हील्स नए डिजाइन के साथ आते हैं। इसके अलावा, डोर हैंडल्स पर क्रोम एलिमेंट्स, व्हील आर्च और दरवाजों के निचले हिस्से पर ब्लैक क्लैडिंग पहले की तरह ही दी गई है।
  • नई Hector में दो नए कलर ऑप्शन को शामिल किया गया है, जो Celadon Blue और Pearl White है। इसके साथ ही अब कुल पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप्स, वाइपर और स्पॉइलर पहले जैसे ही हैं। इसके रियर बंपर को हल्का रिवाइज किया गया है, जिसमें अब क्रोम बार दी गई है।

MG Hector New vs Old: इंटीरियर में बदलाव

  • MG अब Hector को दो नए इंटीरियर थीम में पेश कर रही है। पहला 5-सीटर Hector ग्रे और ब्लैक थीम और दूसरा 3-रो Hector Plus टैन और ब्लैक थीम।
  • SUV में लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 14-इंच पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इस स्क्रीन में अब AC और ऑडियो कंट्रोल के लिए स्वाइप जेस्चर दिए गए हैं, जो पहले वाले मॉडल में नहीं थे। नई Hector में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड व डोर पैनल्स पर सॉफ्ट-टच मटीरियल पहले की तरह ही मिलता है।

MG Hector New vs Old: फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स के मामले में MG ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। नई Hector में पहले की तरह ये सभी सुविधाएं दी गई है।

  • 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • वायरलेस फोन चार्जर
  • वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (दूसरी और तीसरी रो के लिए अलग वेंट्स के साथ)
  • कूल्ड ग्लव बॉक्स

सेफ्टी फीचर्स

  • 6 एयरबैग
  • 360-डिग्री कैमरा विद ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर
  • ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
  • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक
  • लेवल-2 ADAS सूट

MG Hector New vs Old: पावरट्रेन में क्या बदला?

नई MG Hector फिलहाल केवल 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जो 143hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है। पुराने मॉडल में मिलने वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन फिलहाल हटा दिया गया है, जिसे MG के मुताबिक 2026 में दोबारा पेश किया जाएगा।
MG Hector New vs Old: कीमत में बदलाव
वेरिएंटनई Hector पुरानी Hector
Style 5-seater MT₹ 11.99 लाख₹ 14 लाख
Shine Pro 5-seater MTDiscontinued₹ 15.85 लाख
Shine Pro 5-seater CVTDiscontinued₹ 17.20 लाख
Select Pro 5-seater MT₹ 13.99 लाख₹ 16.17 लाख
Select Pro 5-seater CVTDiscontinued₹ 17.52 लाख
Smart Pro 5-seater MT₹ 14.99 लाख₹ 16.89 लाख
Smart Pro 5-seater CVT₹ 16.29 लाख-
Sharp Pro 5-seater MT₹ 16.79 लाख₹ 18.34 लाख
Sharp Pro 5-seater CVT₹ 18.09 लाख₹ 19.69 लाख
Sharp Pro 7-seater MT₹ 17.29 लाख₹ 18.92 लाख
Sharp Pro 7-seater CVT₹ 18.59 लाख₹ 20.27 लाख
Savvy Pro 5-seater CVT₹ 18.99 लाख₹ 20.76 लाख
Savvy Pro 7-seater CVT₹ 19.49 लाख₹ 21.34 लाख


कीमत के मामले में नई MG Hector ज्यादा किफायती हो गई है। 5-सीटर Hector अब पुराने 2-रो मॉडल के मुकाबले कम से कम 1.55 लाख रुपये सस्ती हो गई है। Hector Plus की कीमत में भी कम से कम 1.63 लाख रुपये की कमी की गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521