search

Ducati की इन दो मोटरसाइकिल में आई बड़ी खराबी, कंपनी ने वापस मंगाई हजारों यूनिट

LHC0088 2025-12-17 01:07:06 views 671
  

Ducati Panigale V2 और Streetfighter V2 को ABS फ्यूज की गलती के कारण रिकॉल किया गया है।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। डुकाटी ने 2025 Ducati Panigale V2 और Ducati Streetfighter V2 मोटरसाइकिल के लिए एक सेफ्टी रिकॉल जारी किया है। यह रिकॉल ABS (Anti-lock Braking System) से जुड़ी एक गंभीर तकनीकी समस्या के कारण किया गया है। इस बारे में जानकारी अमेरिका की वाहन सुरक्षा एजेंसी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्ष संचालन (NHTSA) ने साझा की है। रिकॉल की वजह ABS वायरिंग असेंबली में हुई एक गलती है, जिसमें ABS पंप और कंट्रोल यूनिट के फ्यूज़ गलत तरीके से लगाए जा सकते हैं। इस समस्या के कारण ब्रेकिंग के दौरान आगे या पीछे का पहिया लॉक हो सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तकनीकी समस्या क्या है?

  • Ducati के अनुसार, यह दिक्कत सप्लाई की गई वायरिंग हार्नेस से जुड़ी है। असेंबली के समय ABS फ्यूज की पोजिशन उलटी लग सकती है। सामान्य तौर पर ABS पंप के लिए 25A का फ्यूज और ABS कंट्रोल यूनिट के लिए 10A का फ्यूज होना चाहिए। लेकिन प्रभावित मोटरसाइकिलों में यह दोनों फ्यूज आपस में बदल गए हो सकते हैं।
  • अगर ABS पंप को 10A का कम रेटिंग वाला फ्यूज मिल जाता है, तो तेज या लंबे समय तक ब्रेक लगाने पर यह फ्यूज खराब हो सकता है। ऐसी स्थिति में ABS पंप काम करना बंद कर देता है और बाइक में ABS पूरी तरह निष्क्रिय हो जाती है। इसके बाद ब्रेकिंग के दौरान व्हील लॉक होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • हालांकि, Ducati ने साफ किया है कि यह फेल्योर राइडर को बिना जानकारी के नहीं होगा। जैसे ही ABS काम करना बंद करेगा, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर ABS वार्निंग लाइट और एरर मैसेज दिखाई देगा, जिससे राइडर को सिस्टम के निष्क्रिय होने की सूचना मिल जाएगी।

Ducati का समाधान

Ducati North America ने बताया है कि प्रभावित मोटरसाइकिल को डीलरशिप पर लाकर ABS फ्यूज और उनके होल्डर की जांच की जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसे मुफ्त में ठीक किया जाएगा या जरूरी पार्ट्स बदले जाएंगे। कंपनी जनवरी 26, 2026 से मालिकों को नोटिफिकेशन लेटर भेजना शुरू करेगी। प्रभावित VIN नंबर NHTSA की वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं।
किन मॉडल्स पर असर पड़ा है?

इस रिकॉल में कुल 1,016 मोटरसाइकिलें शामिल हैं, जिनमें से Ducati का अनुमान है कि सिर्फ 1.2 प्रतिशत यूनिट्स में ही वास्तव में यह समस्या होगी। इसमें 4 फरवरी 2025 से 23 मई 2025 के बीच बनी Ducati Panigale V2 की करीब 644 यूनिट और 31 मार्च 2025 से 12 जून 2025 की Ducati Streetfighter V2 की करीब 372 यूनिट शामिल है। फिलहाल Ducati India ने भारतीय बाजार में बिकने वाली Panigale V2 और Streetfighter V2 के लिए किसी भी तरह के रिकॉल की घोषणा नहीं की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138