search

Bihar Police: बिहार पुलिस को मिले 1251 नए दारोगा, 59 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर

cy520520 2025-12-17 02:08:53 views 1236
  



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस को 1251 नए दारोगा मिले हैं। बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में दीक्षा परेड के बाद इन प्रशिक्षु दारोगा का पदस्थापन कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के स्तर से सभी का जिला आवंटन किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने मंगलवार को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। पदस्थापित प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के जिलावधि की गणना आदेश निर्गत होने की तारीख से गिनी जाएगी।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय के स्तर से गठित स्थानांतरण समिति ने 59 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण भी किया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
छह आईपीएस अधिकारी प्रशिक्षण लेने गए हैदराबाद, प्रतिस्थानी तय

दूसरी ओर, बिहार कैडर के छह आईपीएस अधिकारी प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबद गए हुए हैं। मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज-तीन के तहत दिया जाने वाला प्रशिक्षण 26 दिसंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण पर गए सभी आईपीएस अधिकारियों का प्रतिस्थानी गृह विभाग ने तय कर दिया है।

प्रशिक्षण पर गए तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा का काम सीआईडी के डीआईजी जयंतकांत देखेंगे। गया के एसएसपी आनंद कुमार का प्रतिस्थानी सीआइडी के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को, पटना के रेल एसपी इनामुलहक मेंग्नू का प्रतिस्थानी एससीआरबी के एसपी राजीव को, बगहा के एसपी सुशांत कुमार सरोज का प्रतिस्थानी बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल, बगहा की समादेष्टा निर्मला कुमारी को और सिवान के एसपी मनोज कुमार तिवारी का प्रतिस्थानी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे विक्रम सिहाग को बनाया गया है। वहीं नागरिक सुरक्षा के आईजी पंकज कुमार राज का प्रतिस्थानी आंतरिक व्यवस्था से तय किया जाएगा। गृह विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737