search

Agra Delhi Highway पर दो किमी तक निकलीं चिंगारी, स्कॉपियो के साथ घिसटती गई बाइक; लोगों के खड़े हो गए रौंगटे

cy520520 2025-12-17 02:36:55 views 1221
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



संसू, जागरण-रुनकता (आगरा)। Agra Delhi Highway पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही युवक छिटककर गिर गए। स्कॉर्पियो चालक बिना रोके गाड़ी दौड़ाता रहा। दो किमी तक बाइक को घसीटता ले गया। चिंगारी निकलती रहीं। जिसने देखा, उसके रौंगटे खड़े हो गए।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्कार्पियो चालक फंसीं बाइक को दो किमी तक घसीटते हुए ले गया और दो किमी दूर अंडरपास के नीचे बाइक को निकाल कर भाग गया। बाइक सवार मौके पर पहुंचे, तब तक कोई दूसरा व्यक्ति बाइक लेकर गायब हो गया। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है।

रुनकता निवासी भूपेन्द्र सिंह अपने साथी जितेन्द्र के साथ स्पलेंडर बाइक से आगरा से रुनकता की ओर जा रहे थे। भूपेन्द्र ने बताया कि हाइवे पर हीरालाल की प्याऊ अंडरपास के नजदीक आगे चल रही स्कार्पियो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये जिससे बाइक असंतुलित हो कर स्कार्पियो से टकरा गई।

दोनों बाइक सवार नीचे गिर गये तथा बाइक स्कार्पियो में फंस गई। स्कार्पियो चालक बाइक को घसीटता हुआ दो किमी दूर रुनकता अंडरपास तक ले गया। वहां बाइक को निकाल कर भाग गया। सूचना पर रुनकता पुलिस मौके पर पहुंच गई। जबतक स्कार्पियो व बाइक गायब थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर भाग गया है तथा एक युवक बाइक को अपनी बताकर ले गया है। करीब आधा घंटे बाद बाइक सवार बाइक को खोजते हुए रुनकता अंडरपास के नीचे पहुंचे।  

वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक को तो एक व्यक्ति अपनी बताकर ले गया। बाइक सवार ने घटना की शिकायत रुनकता चौकी पर की है। पुलिस बाइक की तलाश कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737