search

अनोखा मामला : पैसों से खरीदी गई दुल्हन, बहुभोज के दिन दूल्हे को पुलिस ने दबोचा

Chikheang 2025-12-17 03:37:00 views 810
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, पताही (पूर्वी चंपारण) । बहुभोज की तैयारियां जोरों पर थीं, मेहमानों के स्वागत की चहल-पहल थी और शादी के जश्न का माहौल बना हुआ था। लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाला सच सामने आया यह शादी रिश्तों से नहीं, पैसों के सौदे से तय हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोप है कि युवती की शादी के लिए 50 हजार रुपये दिए गए, और जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा, बहुभोज के दिन ही दूल्हा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जश्न की जगह मातम और सवालों ने ले ली।  
महिला को 50 हजार देकर युवती से करायी शादी, पांच महिला व युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के झंडा चौक से वैशाली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक अपहृत युवती को मुक्त कराते हुए पांच महिला समेत आरोपित युवक कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाएं सीतामढ़ी व वैशाली की बताई जा रही है।

सभी मोतिहारी में रहकर घरों में काम करती हैं। पूछताछ में सीतामढ़ी की महिला पूजा देवी ने बताया कि वह 25 साल से मोतिहारी में रह रही है। वह किराया का मकान लेकर घरों में आया का काम करती है।

पूजा की निशानदेही पर अन्य चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। सभी को वैशाली पुलिस अपने साथ ले गई है। बता दें कि अपहृत युवती के पिता ने विगत नौ दिसंबर को वैशाली जिले के कप्ताहा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार पताही के विनोद सिंह का पुत्र कुंदन कुमार मोतिहारी में रहने वाली महिला पूजा के संपर्क में आया। कुंदन की शादी नहीं हो रही थी। महिला से संपर्क में आने के बाद उसने शादी कराने के लिए उस महिला को 50 हजार रुपये दिए।

इसके बाद उक्त महिला ने वैशाली जिले की एक 25 वर्षीया युवती को उसके हवाले करते हुए एक मंदिर में शादी करा दी। शादी करने के बाद युवक उस युवती को अपने घर ले आया और बहुभोज का आयोजन किया।

बहुभोज का आयोजन 15 दिसंबर को हुआ। उसी रात पुलिस ने कुंदन के घर छापेमारी कर युवती को मुक्त कराते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि झंडा चौक स्थित कुंदन के घर से वैशाली जिले के कप्ताहा थाना क्षेत्र से अपहृत युवती को मुक्त कराते हुए उसे वैशाली पुलिस को सौंप दिया गया है।

उक्त युवती मोतिहारी में वैशाली जिले की एक महिला के साथ रह रही थी। उस महिला ने कुंदन से पैसे का लेन-देन कर 12 दिसंबर को शादी कराई थी। कुंदन के घर सोमवार को शादी का प्रीति भोज आयोजित किया गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953