LHC0088 • 2025-12-17 06:36:37 • views 917
सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। प्रतापगढ़ जनपद के देल्हूपुर थानांतर्गत जददोपुर गांव निवासी अफसार अहमद कई वर्षों से अपनी ससुराल मऊआइमा में रहता था। वह प्रापर्टी डीलर था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कई संगीन मामलों में दर्ज थे केस
उसके खिलाफ कई संगीन मामले मऊआइमा समेत कई थानों में दर्ज थे। प्रतापगढ़ जनपद में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। मंगलवार को दिन में वह किसी काम से सोरांव गया था। रात को बाइक से मरखामऊ लौट रहा था। कंचनपुर गांव के समीप पहुंचा था कि पीछे से बाइक सवार हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
एसीपी विवेक यादव का कहना है कि मृतक के स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुरानी रंजिश के कारण ही घटना हुई है। हमलावरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। |
|