search

SIR in UP: मतदाता सूची से 30% वोटर का कट जाएगा नाम, बांग्लादेशियों को लेकर भी मिला कोई हिंट?

Chikheang 2025-12-17 10:37:00 views 883
  



राजीव बाजपेयी, लखनऊ। राजधानी की मतदाता सूची से तीस प्रतिशत वोटर कम होंगे। इनमें मृत, डुप्लीकेट और विस्थापित वोटर हैं जो विशेष सघन पुनरीक्षण के बाद सामने आए हैं। शहर की कैंट और उत्तर क्षेत्र विधानसभा में इस तरह के सबसे ज्यादा वोटर पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे मतदाताओं की संख्या काफी कम है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मलिहाबाद और मोहनलालगंज विधानसभा में सबसे अधिक 80 प्रतिशत मतदाता सूची में बरकरार हैं। मौजूदा सूची में से केवल 69.30 प्रतिशत मतदाताओं के फार्म ही आगे बढ़े हैं। अब एसआइआर के शेष दिनों में इस आंकड़े में आंशिक परिवर्तन की ही संभावना है। लखनऊ की मौजूदा सूची में 3967349 मतदाता हैं।

लखनऊ की मतदाता सूची में बाहरी वोटरों के शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। खुद महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी कई बार बांग्लादेशियों के सूची में होने की बात कही है। अब एसआइआर में लखनऊ पूर्व, उत्तर और कैंट क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी वोटर मिले हैं। हालांकि अब तक किसी बांग्लादेशी के शामिल होने की बात नहीं सामने आई है।

सत्यापन के बाद जिला निर्वाचन के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मलिहाबाद 82.42 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर भी ग्रामीण क्षेत्र की मोहनलालगंज विधानसभा है यहां के 82.24 प्रतिशत मतदाताओं के फार्म का डिजिटाइजेशन कर दिया गया है। बख्शी का तालाब विधानसभा में 77.80 प्रतिशत, लखनऊ पश्चिम में 69.58 और पूर्व में 62.12 प्रतिशत मतदाता सत्यापन के बाद सूची में बने रहेंगे।

अधिकारियों का कहना है कि एसआइआर की प्रक्रिया के दौरान ऐसे तमाम मतदाता पाए गए जिनकी म़़ृत्यु काफी पहले हो चुकी है लेकिन अब तक मतदाता सूची में उनकी मौजूदगी दर्ज है। सूची में सबसे बड़ी संख्या विस्थापित वोटरों की है। यह संख्या साढ़े पांच लाख से भी अधिक है।

दरअसल पिछले कुछ वर्षों में बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार व नौकरी की तलाश में पलायन हुआ और मतदाता सूची में नाम भी दर्ज करा लिया। अब एसआइआर में इस तरह के वोटर अपने मूल पते पर ही नाम दर्ज करा रहे हैं। इसी तरह बड़ी संख्या में डुप्लीकेट वोटर भी पाए गए हैं। डुप्लीकेट वोटरों की संख्या भी डेढ़ लाख के करीब है।

यह वह मतदाता हैं जिनका नाम मतदाता सूची में दो जगहों पर है। इसके अलावा अनुपस्थित वोटर भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। एसआइआर पर शुरू से ही सवाल उठा रही कांग्रेस इन आंकड़ों से संतुष्ट नहीं है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग फार्म नहीं भर पा रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि आधार कार्ड के आधार पर सूची में नाम दर्ज किया जाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पार्टी शिकायत दर्ज कराएगी।

एसआइआर में अब तक कहां कितने मतदाता

मलिहाबाद - 82.42 प्रतिशत



  • बीकेटी -77.80 प्रतिशत
  • सरोजनीनगर- 67.54 प्रतिशत
  • पश्चिम - 69.58 प्रतिशत
  • उत्तर - 60.76 प्रतिशत
  • पूर्व - 62.12 प्रतिशत
  • मध्य - 64.19 प्रतिशत
  • कैंट - 60.25 प्रतिशत
  • मोहनलालगंज- 82.24 प्रतिशत


कुल 69.30 प्रतिशत

मौजूदा सूची



  • मलिहाबाद - 367187
  • बीकेटी -491575
  • सरोजनीनगर- 596028
  • पश्चिम - 465982
  • उत्तर - 493697
  • पूर्व - 460031
  • मध्य - 370656
  • कैंट - 364334
  • मोहनलालगंज- 357859


कुल 3967349
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953