cy520520 • 2025-12-17 16:07:06 • views 1200
हादसे के क्षतिग्रस्त वाहन।
संवाद सूत्र, जागरण इगलास। मंगलवार की रात्रि अलीगढ़ मार्ग पर कस्बा के निकट एक मैक्स पिकअप और फॉर्च्यूनर गाड़ी की आमने−सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सुनेट और फॉर्च्यूनर सवार वृंदावन से दर्शन कर के आ रहे थे को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु, तीन वाहन क्षतिग्रस्त
गांव टीकापुर निवासी योगेश पुत्र सोहनलाल मैक्स पिकअप से चालक गिरीश पुत्र किशनलाल के साथ रात्रि को कस्बा में किसी कार्य से आ रहे थे। रास्ते में अलीगढ़ मार्ग पर कस्बा के निकट सामने से आ रही फॉर्च्यूनर से टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे चल रही सुनेट गाड़ी भी फार्च्यूनर से टकरा गई। हादसे में मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई।
इगलास में अलीगढ़ मार्ग पर देर रात्रि हुआ हादसा
सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गंभीर रूप से घायल योगेश और गिरीश को उपचार हेतु अलीगढ़ ले जाया गया, जहां डाक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। गिरीश का उपचार चल रहा है। वहीं सुनेट और फॉर्च्यूनर में बैठे लोग, जो वृंदावन से दर्शन कर के आ रहे थे, को हल्की-फुल्की चोटें आईं।
यह भी पढ़ें- Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 20 मिनट में 3 धमाके, लोग बोले- आग देख... रूह कांप गई
यह भी पढ़ें- Mathura Accident: टक्कर के बाद धू-धू कर जलीं 7 बसें और कारें, यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे की तस्वीरें
इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी। |
|