search

सूडान में अपहृत ओडिशा का युवक एक महीने बाद सुरक्षित लौटा, परिवार ने PM और CM का जताया आभार

cy520520 2025-12-17 16:37:17 views 1227
  



जागरण संवाददाता,अनुगुल। सूडान में गृहयुद्ध के हालात के बीच अपहरण का शिकार बने ओडिशा के युवक आदर्श बेहरा की करीब एक माह बाद सुरक्षित भारत वापसी हो गई है। युवक के घर लौटते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और इस कठिन समय में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री का आभार जताया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार आदर्श बेहरा जगतसिंहपुर जिले के रहने वाले हैं। वह रोजगार के सिलसिले में करीब एक वर्ष पहले सूडान गए थे, जहां वह एक निजी कंपनी में प्लास्टिक उत्पाद निर्माण से जुड़े कार्य में लगे हुए थे। सूडान में गृह युद्ध शुरू होने के बाद हालात तेजी से बिगड़ गए और कई विदेशी नागरिक वहां फंस गए।  
सेना से जुड़ा व्यक्ति समझकर पकड़ा

इसी दौरान आदर्श बेहरा का संपर्क परिवार से टूट गया। कुछ दिनों बाद परिवार को जानकारी मिली कि आदर्श बेहरा का अपहरण कर लिया गया है। बताया जाता है कि उन्हें पहले सेना से जुड़ा व्यक्ति समझकर पकड़ लिया गया और बाद में बंधक बना लिया गया।  

इस खबर के सामने आते ही परिवार सदमे में आ गया और उन्होंने स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई। मामला सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय और सूडान स्थित भारतीय दूतावास हरकत में आया। कूटनीतिक स्तर पर लगातार प्रयास किए गए और स्थानीय एजेंसियों से संपर्क साधा गया।
एक महीने बाद वापस लौटा

लगभग एक माह की मशक्कत के बाद आदर्श बेहरा को सुरक्षित रिहा कर भारत लाया गया।भारत लौटने के बाद आदर्श बेहरा ने बताया कि बंधक बनाए जाने के दौरान उन्हें काफी मानसिक और शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें भरोसा था कि भारत सरकार उन्हें सुरक्षित वापस लाने का प्रयास करेगी।  

  

उन्होंने कहा कि दूतावास और अधिकारियों की सक्रियता से ही उनकी जान बच सकी। युवक की सुरक्षित वापसी की खबर मिलते ही उसके गांव और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई।  

परिजनों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की पहल के बिना यह संभव नहीं हो पाता। परिवार ने दोनों का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशीलता के कारण उनका बेटा सकुशल घर लौट सका। फिलहाल आदर्श बेहरा अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737