search

Pariksha pe Charcha 2026 Registration Link: ईमेल मोबाइल नंबर या Digilocker से पंजीकरण का मौका, इस डेट तक खुली रहेगी विंडो

cy520520 2025-12-17 16:37:24 views 841
  

Pariksha pe Charcha 2026 Registration Link



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। छात्रों के साथ ही इसमें शामिल होने के लिए टीचर एवं पेरेंट्स भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। PPC 2026 Registration के लिए लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो छात्र, टीचर्स या माता पिता परीक्षा पे चर्चा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
केवल मोबाइल नंबर, ईमेल या Digilocker से कर सकते हैं अप्लाई

परीक्षा पे चर्चा 2026 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। पंजीकरण केवल मोबाइल नंबर या ईमेल के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अलावा जिनके पास डिजिलॉकर आईडी है वे इसका उपयोग करके भी आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन करने की स्टेप्स एवं लिंक

  • परीक्षा पे चर्चा 2026 रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Participate Now पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी अपनी कैटेगरी के अनुसार- Student (Self Participation), Student (Participation through Teacher login), Teacher, Parent का चुनाव कर उसके नीचे क्लिक टू पार्टिसिपेट पर क्लिक करें।
  • अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Form Link
अब तक करीब 60 लाख आवेदन हो चुके प्राप्त

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई डिटेल के मुताबिक अब तक करीब 57,86,159 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन करने वालों में से स्टूडेंट्स की संख्या 53,12,746 लाख, टीचर्स की संख्या 4,14,131 और पेरेंट्स की संख्या 59,282 है।
पिछले वर्ष की तरह 3 करोड़ आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद

पिछले साल की तरह इस वर्ष भी परीक्षा पे चर्चा के लिए 3 करोड़ से अधिक आवेदन आने की उम्मीद है। पिछले वर्ष कुल 3.53 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी।

यह भी पढ़ें- नई स्किल्स सीखने के लिए बच्चे इन प्लेटफॉर्म का कर सकते हैं उपयोग, एजुकेशन, साइंस, आर्ट व कोडिंग में करेगा मदद
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737