search

Year Ender 2025: अयोध्या से लेकर जगन्नाथ मंदिर तक, साल 2025 में खूब चर्चा में रहे ये धार्मिक स्थल

Chikheang 2025-12-17 17:31:30 views 731
  

साल 2025 में इन मंदिरों पर टिकी देश-विदेश की नजर  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत के लिए कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वर्ष 2025 में (Year Ender 2025) देश के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अधिक संख्या में भगवान के दर्शन किए। कुछ ऐसे भी मंदिर हैं, जो किसी न किसी कारण से खूब चर्चा में रहे, इनमें अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) का राम मंदिर, जगन्नाथ मंदिर और श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर किस कारण ये मंदिर चर्चा में रहे। अगर नहीं पता, तो आइए आपको बताते हैं इसकी खास वजह के बारे में। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
राम मंदिर

वैसे तो रोजाना राम मंदिर में अधिक संख्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। साल 2025 में राम मंदिर खूब चर्चा में रहा है। इसकी खास वजह है कि राम मंदिर में ध्वजारोहण। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 नवंबर को विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राम मंदिर में बेहद खास रौनक और भक्तों में उत्साह देखने को मिला। ध्वजारोहण से पहले राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
राम मंदिर ध्वजारोहण के लिए 25 नवंबर की तारीख को इसलिए तय किया गया, क्योंकि इस दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि थी। इस तिथि पर भगवान श्रीराम और मां जानकी का विवाह हुआ था, जिसे विवाह पंचमी के रूप में हर साल मनाया जाता है।

  
जगन्नाथ रथ यात्रा

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रारंभ होती है। इस रथ यात्रा की शुरुआत जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Puri Temple) से शुरू होती है और भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अलग-अलग रथ पर सवार होकर मौसी के घर गुंडिचा मंदिर तक जाते हैं। इस रथ यात्रा में दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होने के लिए आते हैं।

इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 27 जून से हुई थी। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बहुत सुर्खियों में रही। इस यात्रा में हर साल बेहद खास रौनक देखने को मिलती है।
गोवा में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण

गोवा अपनी कई खासियत के नाम से जाना जाता है और साल अधिक संख्या में पर्यटक गोवा की यात्रा करते हैं। वहीं, इस साल श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवत्तम मठ (Gokarna Jeevottam Math) में भगवान श्रीराम की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 नवंबर को किया था। भगवान श्रीराम की प्रतिमा कांस्य की है। भगवान श्रीराम की प्रतिमा कांस्य की है। प्रतिमा में भगवान श्रीराम हाथ में धनुष-बाण लिए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- ऐसे अद्भुत विवाह जो 2025 में रहें चर्चा में, जानिए इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

यह भी पढ़ें- साल 2025 के लिए नास्त्रेदमस ने की थीं ये भविष्यवाणी, जानिए कितनी बैठीं सटीक

  

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।     



अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953