अर्धनग्न महिला की सिर कटी लाश बरामद
जागरण संवाददाता, मधुबनी। मधुबनी के बेनीपट्टी थाने के रानीपुर गांव के निकट धौंस नदी में उपलता हुआ महिला की सिर कटी लाश मिली है। शव अर्धनग्न अवस्था में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिर की तलाश की मगर अब तक पता नहीं चला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मृतका की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों से मिसिंग रिपोर्ट चेक कर रही है। नदी में पानी की धारा तेज नहीं है, जिससे कहीं और से बहकर आने की संभावना कम है।
पुलिस का कहना है कि एक दो दिन पहले मारकर फेंका गया है। सिर धड़ अलग है। सिर नहीं मिल रहा है। |