deltin33 • 2025-12-17 20:07:25 • views 1179
जागरण संवाददाता, कन्नौज। कन्नौज में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। हाईवे किनारे एक महिला का आधा जला शव पड़ा था। उसके पैर और हड्डियां बाकी थी। सुबह शव देखकर आसपास के इलाके में दशहत फैल गई। पुलिस ने हत्या के बाद शव जलाने की आशंका जताई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मंगलवार रात अज्ञात महिला की जलाकर हत्या कर दी गई। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में वारदात को गाजियाबाद-कानपुर ग्रीन फील्ड हाईवे से महज 20 मीटर की दूरी पर निगोह मोड़ पर अंजाम दिया गया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने शव जला हुआ देखा। इससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। महिला का एक पैर बचा हुआ था। शेष पूरा शरीर जल गया था। प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने आसपास के लोगों से जानकारी की, हालांकि अभी तक महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
आग लगाए जाने वाले स्थल के निकट चार पहिया वाहन के निशान दिखाई पड रहे हैं। ऐसे में वाहन से महिला को लाकर जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि महिला जिंदा थी या उसकी पहले हत्या करके लाया गया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। |
|